फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP arrested man for stealing rs 32 lakh cash of owner in agra

आगरा: कर्ज चुकाने के लिए मालिक के 32 लाख रुपये चुराए, जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Dec 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 04:53 PM IST
सार

पकड़ा गया आरोपी युवक 15 साल से कारोबारी के नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान उस पर कर्ज हो गया। जिसे चुकाने के लिए उसने मालिक के रुपयों पर ही हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन
GRP arrested man for stealing rs 32 lakh cash of owner in agra
लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की दूसरे गेट की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से व्यापारी के 32 लाख रुपये चोरी करके फरार हुए चालक को जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे 31.13 लाख रुपये और स्कूटर बरामद किया है। 

विज्ञापन


एएसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 17 दिसंबर को जीआरपी आगरा फोर्ट की सेकेंड एंट्री की पार्किंग से कमला नगर के व्यवसायी अनुपम गुप्ता की कार से उनका ड्राइवर रामकिशोर निवासी मंसूखपुरा, हाल निवासी केके नगर, सिकंदरा रुपयों से भरा बैग ले उड़ा था। व्यापारी ने आगरा फोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बैग में 32 लाख रुपये थे। 
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में लगी थीं चार टीमें 
एएसपी के मुताबिक जीआरपी फोर्ट व सर्विलांस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थीं। चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को हाथी घाट के पास से आरोपी रामकिशोर को स्कूटर पर जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी के 31.13 लाख रुपये बरामद किए गए। एएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज चुकाने को उड़ा लिया मालिक का बैग
आरोपी रामकिशोर ने पूछताछ में बताया कि वह 15 साल से कारोबारी के यहां ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। कारोबारी अनुपम भी उस पर भरोसा करते थे। वह जुए व सट्टे के शौक में काफी कर्जदार हो गया था। लॉकडाउन में पैसा उधार लेकर परचून की दुकान भी खोली, मगर वह भी बंद हो गई।


ब्याज के साथ कर्ज बढ़कर 42 लाख रुपये हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने आगरा फोर्ट स्टेशन पर मालिक को चकमा देकर रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed