{"_id":"5d431e908ebc3e6c97362158","slug":"grp-arrested-bihar-gang-of-thieves-who-stolen-in-train-ac-coach-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाला बिहार का गैंग पकड़ा, हीरे और सोने के जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाला बिहार का गैंग पकड़ा, हीरे और सोने के जेवरात बरामद
Fri, 02 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोगेंदर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में चार सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों का लाखों का माल उड़ाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को अलीगढ़ जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से डायमंड ज्वेलरी समेत साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व कीमती सामान बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोगेंदर कुमार ने जीआरपी लाइन में बताया कि 30 और 31 जुलाई को कोटा-पटना एक्सप्रेस के एसी कोच, अवध एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस में चार दिन के भीतर यात्रियों के लाखों के जेवरात अलीगढ़, टूंडला और आगरा के मध्य चोरी कर लिए।
लगातार चोरियों के बाद अलीगढ़ जीआरपी ने सुरागरसी के बाद विनोद कुमार, नीरज कुमार और गुलशन आनंद सभी निवासी बेगूसराय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोगेंदर कुमार ने बताया कि वह एक ट्रेन से दूसरी ट्रेनों में लगातार चोरियां कर रहे थे। एसी कोच में टिकट लेकर सफर करने के दौरान महिला यात्रियों के बैग और पर्स उनके निशाने पर रहते हैं।
इनके पास से डायमंड के जेवरात, सोने और चांदी के लाखों के जेवरात, हजारों की नगदी और कई अटैचियां बरामद की गई हैं। बरामद जेवरात के बारे में अलीगढ़ जीआरपी में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन भी मौजूद रहे।