फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP Agra Cantt Busts Train Theft Gang: 6 Arrested with Stolen Valuables and Illegal Weapon

UP: ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले छह शातिर गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किए लाखों रुपये गहने व नकदी

Tue, 05 May 2026 02:05 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 02:05 PM IST
सार

आगरा जीआरपी ने यात्रियों से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले छह शातिरों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा कई वारदातों को स्वीकार किया गया है। 

विज्ञापन
GRP Agra Cantt Busts Train Theft Gang: 6 Arrested with Stolen Valuables and Illegal Weapon
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जीआरपी आगरा कैंट की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के आरोप में छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से सोने की एक चेन, कान की टॉप्स के साथ चांदी की पायल, घरेलू उपयोग का सामान, तीन मोबाइल फोन और एक देशी तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख  80 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, रेलवे लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई है। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, प्रयागराज के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवे अनुभाग आगरा के कुशल निर्देशन और श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे आगरा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे दिल्ली में रहकर आगरा और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई अन्य आपराधिक वारदतों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 
1. राकेश पुत्र गणेश: निवासी रायपुर, बुलंदशहर, वर्तमान पता ए-51, ब्लॉक 29, इंदिरा कैंप, लोकोपुरी, मयूर विहार, नई दिल्ली। उम्र 36 वर्ष।
2. जुल्फिकार पुत्र शफीक: निवासी कबईया रोड, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, वर्तमान पता श्याम टावर, मकान नंबर 213, पड़पड़गंज, मयूर विहार, थाना पांडव नगर, नई दिल्ली। उम्र करीब 48 वर्ष।
3. समीर पुत्र सालबर: निवासी जे-ब्लॉक, मालिन वाडी, गली नंबर 3, थाना सीलमपुर, नई दिल्ली। उम्र 25 वर्ष।
4. हिमांशु पुत्र कमलेश: निवासी बसईतपुर, थाना चुनार, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता 11/228, लोकोपुरी, गली नंबर 3, थाना कल्याणपुरी, नई दिल्ली। उम्र करीब 20 वर्ष।
5. गुफरान पुत्र जुल्फिकार: निवासी मकान नंबर 213, श्याम टावर, मयूर विहार, पड़पड़गंज, थाना पांडव नगर, नई दिल्ली। उम्र करीब 20 वर्ष।
6. अंकित पुत्र मनोज कुमार: निवासी रुपौई, थाना जानकी नगर, जिला पूर्णिया, बिहार, वर्तमान पता 35/169, लोकोपुरी, थाना मयूर विहार फेस 1, नई दिल्ली। उम्र करीब 29 वर्ष।
 

पुलिस की सतर्कता और सराहनीय प्रयास
जीआरपी आगरा कैंट की इस कार्रवाई से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता का पता चलता है। इस प्रकार की गिरफ्तारियां न केवल अपराधियों के हौसले पस्त करती हैं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाती हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed