{"_id":"6aaefa0a25b77cde150d977a","slug":"growing-interest-in-sports-among-youths-preparing-for-the-armys-agniveer-scheme-agra-news-c-365-1-sagr1044-109932-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अग्निवीर-सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का खेल में बढ़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अग्निवीर-सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का खेल में बढ़ा रुझान
विज्ञापन
आगरा। सेना, अग्निवीर और पैरा मिलिट्री में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के खेलों से जुड़ने का असर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के ऑनलाइन पंजीकरण पर दिखाई दिया है। प्रदेशभर के खेल स्टेडियमों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में आगरा का एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम 340 खिलाड़ियों के पंजीकरण के साथ पहले स्थान पर है। इनमें सबसे बड़ा योगदान एथलेटिक्स का है।
स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए कुल 191 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 161 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ी हैं। आरएसओ संजय शर्मा के मुताबिक एथलेटिक्स में बड़ी संख्या में युवा सेना, अग्निवीर और पैरा मिलिट्री की तैयारी करते हैं। इसी वजह से इस खेल में खिलाड़ियों का रुझान अधिक है।
बताया कि स्टेडियम में खेलों के पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अब नकद शुल्क स्वीकार नहीं किया जा रहा है। खिलाड़ियों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ही शुल्क जमा कराना होता है। प्रशिक्षण के लिए मासिक शुल्क 310 रुपये निर्धारित है। ऑनलाइन प्रक्रिया से पंजीकरण में पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया भी आसान हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
अंडर-18 खिलाड़ियों के लिए हेल्प डेस्क
ऑनलाइन आवेदन में खिलाड़ियों को परेशानी न हो, इसके लिए स्टेडियम कार्यालय में अंडर-18 खिलाड़ियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई । यहां खिलाड़ियों और अभिभावकों को आवेदन भरने और ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया में मदद दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
बास्केटबॉल और बैडमिंटन आवेदन निरस्त
आरएसओ ने बताया कि स्टेडियम में निर्माण कार्य के कारण बास्केटबॉल और बैडमिंटन के आवेदन स्वीकृत नहीं किए गए। दोनों खेलों के हॉल निर्माणाधीन हैं, इसलिए फिलहाल इनके प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अन्य खेलों के स्वीकृत आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत पंजीकृत किए गए हैं।