{"_id":"6516fd9d410eb650560b6973","slug":"group-of-rich-people-gambling-in-hotel-rs-14-lakh-recovered-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जुए में बुकी कालिया सहित 15 पकड़े, 14 लाख रुपये बरामद; ऐसे सजी थी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जुए में बुकी कालिया सहित 15 पकड़े, 14 लाख रुपये बरामद; ऐसे सजी थी महफिल
Fri, 29 Sep 2023 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:08 PM IST
सार
शहर के नामी रईशजादे ऐसे जुआ खेलते पकड़े जाएंगे कोई सोच भी नहीं सकता। पुलिस का छापा पड़ा तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने यहां से 15 लोगों सहित 14 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाने के पास स्थित होटल शेल्टर में जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 104 में छापा मारकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ चर्चित बुकी संजय कालिया करा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में कई व्यापारी शामिल हैं। पुलिस ने 14 लाख रुपये और 22 मोबाइल बरामद किए हैं। जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकंदरा के होटल में जुआ कराया जा रहा है। इनमें संजय कालिया का नाम प्रकाश में आया था। सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला संजय कालिया होटल में कमरा लेकर जुआ करा रहा था।
पुलिस ने दबिश देकर कमरे में जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को घेर लिया। कुछ ने भागने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ लिया। फड़ से 14 लाख रुपये मिले। जुआरियों के 22 मोबाइल भी जब्त किए गए। कमरे से ताश की गड्डियां मिलीं। नीचे पार्किंग में एक मोटरसाइकिल और पांच स्कूटर मिले।
विज्ञापन
कुख्यात कालिया कराता है जुआ
पकड़े गए जुआरियों ने बताया कि संजय कालिया के बुलावे पर आए थे। पुलिस ने बताया कि संजय कालिया पेशेवर जुआरी है। जुआ कराता है। खेलता भी है। क्रिकेट का बुकी भी है। वह पहले भी जेल जा चुका है। आखिरी बार वर्ष 2019 में उसे सिकंदरा थाने से एनडीपीएस और चोरी की बाइक सहित अन्य आरोपों में जेल जा चुका है।