फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ground Breaking Ceremony 20 investors who invested for setting up industrial units in Mathura were honoured

Ground Breaking Ceremony: यूपी में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं उद्योगपति- सांसद हेमा मालिनी 

Sat, 04 Jun 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:43 PM IST
सार

बीएसए इंजीनियर कॉलेज के सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मथुरा का सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Ground Breaking Ceremony 20 investors who invested for setting up industrial units in Mathura were honoured
हेमा मालिनी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्थापित औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का सीधा प्रसारण शुक्रवार को बीएसए इंजीनियर कॉलेज के सभागार में जनसामान्य एवं अधिकारियों ने देखा। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 सालों में बहुत से उद्योगपति प्रदेश में निवेश को लेकर उत्साहित हैं और निवेश भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में मथुरा में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेश करने वाले 20 निवेशकों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

 
गोमती नगर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस आयोजन में मथुरा के लिए 21 निवेशकों ने हिस्सा लिया, जो 100 करोड़ का निवेश करेंगे। इन इकाइयों में लगभग 1200 व्यक्तियों का रोजगार सृजन होगा। 

विज्ञापन

 
निवेश को लेकर उत्साहित हैं उद्योगपति 

इस मौके पर कॉलेज सभागार में मौजूद सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 सालों में बहुत से उद्योगपति प्रदेश में निवेश को लेकर उत्साहित हैं और निवेश भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में तकनीकी सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर संचालित टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के प्रशिक्षण प्राप्त 10 लाभार्थी महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरण किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किया गया सम्मानित 

वहीं, मथुरा में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेश करने वाले 20 निवेशकों को सम्मानित किया गया। विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे की उपस्थिति रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed