फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom was kept hostage with the procession for 48 hours in etah up crime news

UP News: इस जिले में 48 घंटे तक दूल्हे को बरात संग रखा गया बंधक बनाकर, नहीं होने दी दुल्हन की विदाई, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 

Sun, 19 Jun 2022 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 11:01 AM IST
सार

एटा जिले में बरात निकलने के दौरान आतिशबाजी करना बरातियों को महंगा पड़ गया। आतिशबाजी की चिंगारी से एक बच्चा झुलस गया, जिससे नाराज गांव के दबंगों ने दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बना लिया और दुल्हन की विदाई रोक दी।
 

विज्ञापन
groom was kept hostage with the procession for 48 hours in etah up crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जिला एटा अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल में आई बरात को दबंगों ने बंधक बना लिया। आतिशबाजी की चिंगारी से एक बच्चे के झुलसने पर आक्रोशित लोगों ने 48 घंटे तक दूल्हे समेत बरात को बंधक बनाए रखा और शादी नहीं होने दी। बाद में बरात बिन दुल्हन लौट गई। हाथों में मेंहदी सजाए दुल्हन बैठी रह गई।

विज्ञापन

16 जून को आई थी बरात

राजेंद्र कश्यप की पुत्री की शादी 16 जून को तय थी। बरात मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान से आई थी। बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते हुए बराती दुल्हन के घर पहुंचे। द्वाराचार की रस्म के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से अनुसूचित जाति का एक बच्चा झुलस गया, जिसके बाद में वहां पर तनाव फैल गया। लोगों ने समझाने की कोशिश की तो लोग मान गए। इसके बाद विवाह की रस्में की गईं। 

विज्ञापन

नहीं होने दी विदाई 

भांवर के बाद 17 जून की सुबह दुल्हन की विदाई की जानी थी। वह अपने घर से कार में बैठ कर निकली ही थी कि पास के ही 50-60 लोग आ गए और दुल्हन को गाड़ी से उतारकर उसके घर भेज दिया, जबकि दूल्हा पुष्पेंद्र, उसके परिजन व अन्य बरातियों को एक कमरे में बंधक बना लिया। 18 जून को बिना दुल्हन बरातियों को भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों के साथ की मारपीट 

दुल्हन की मां मिथलेश ने बताया कि दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट की। दो दिनों तक बरातियों को कमरे में बंद रखा और विदा नहीं होने दी। दुल्हन के पिता राजेंद्र ने कहा कि विदा न होने की वजह से बेटी आज भी घर पर बैठी है। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में पूरी जानकारी की जा रही है। पुलिस सुरक्षा में लड़की की विदाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed