फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groom got angry video went viral in Agra

दूल्हे को आया गुस्सा: बरात निकलते समय बग्घी से उतरा, फेंक दी पगड़ी और फिर की ऐसी हरकत...नहीं होगा यकीन

Mon, 05 Feb 2024 07:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

बैंड बाजों का शोर और धूमधाम से निकलती बरात। मामला आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र का है। दूल्हे ने एक डॉक्टर को बरात के दौरान पीटना शुरू कर दिया, जो घर के आगे बैंड बाजों के शोर का विरोध कर रहा था। मामले में पड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Groom got angry video went viral in Agra
दूल्हे को आया गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नूरी दरवाजा में रविवार रात को मैरिज होम के बाहर बरात से रास्ता रुकने पर एक चिकित्सक का बरातियों से विवाद हो गया। आरोप है कि रास्ते से बरात हटाने की कहने पर बरातियों ने अभद्रता की। दूल्हा भी बग्घी से उतर आया। उन्होंने चिकित्सक की पिटाई कर दी। बरातियों ने मारपीट की। चिकित्सक की अंगूठी भी चोरी कर ली गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने दूल्हे सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना रविवार रात 11:30 बजे की है। नूरी दरवाजा के रहने वाले डा. दीपक बंसल पेट रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ कार से घर लौट रहे थे। घर के सामने ही शिवम वाटिका है। वह पहले राजामंडी की तरफ से आए। वाटिका की तरफ बरात आ रही थी। बराती सड़क घेरकर चल रहे थे। इससे रास्ता नहीं मिल रहा था। उन्होंने गाड़ी को पीछे मोड़ दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज होते हुए नूरी गेट आए। मगर, बरात घर के सामने पहुंच गई। वह 30 मिनट तक कार में बैठकर बरात निकलने का इंतजार करते रहे। मगर, बग्घी और बरातियों के डांस की वजह से रास्ता नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन








 

इस पर वो उतरकर आए। बरातियों से कहा कि रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। कम से कम कार निकलने का रास्ता दे दें। आरोप लगाया कि इस पर दूल्हे के पिता सहित अन्य बराती आ गए। वह अभद्रता करने लगे। तभी दूल्हा बग्घी से उतर आया। अपना शेरवानी का दुपट्टा उतारा। इसके बाद मारपीट करने लगा। बरातियों ने गली में ले जाकर जमकर पीटा। इस दौरान उनकी हीरे की अंगूठी भी गुम हो गई। काफी देर बाद पुलिस पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन देती रही। बरातियों पर कार्रवाई नहीं की। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष एमएम गेट अजब सिंह छोंकर ने बताया कि बरात विवाह स्थल पर पहुंची थी। इस दौरान रास्ता नहीं मिलने पर विवाद हुआ था। मामले में डाक्टर की तहरीर पर मारपीट और चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला कि बरात शाहगंज से वरुण की आई थी। दूल्हे सहित अन्य से पूछताछ की जाएगी। मामले में विधिक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed