फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा, पुलिस ने अंधेरे में भांजी लाठियां

Sun, 14 May 2023 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 03:51 PM IST
खास बातें

UP Nikay Chunav Result 2023: मैनपुरी जिले में सपाइयों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसको लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर शिवपाल यादव ओर सांसद डिंपल यादव मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस ने अंधेरे में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दी, जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Agra Nagar Nigam Election Winning Candidates Municipal Corporation Vote Counting Live
पुलिस की लाठी से समाजवादी नेता बबलू पाल का सिर फटा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:37 PM, 13-May-2023

मैनपुरी में अंधेरा होते ही पुलिस ने भांजी लाठियां


नगर पालिका परिषद के चुनाव की मतगणना के दौरान अंधेरा होते ही पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। मतगणना स्थल के आस-पास मौजूद प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ दिया। देर शाम मतगणना स्थल पर प्रोट्रेक्टर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मतगणना स्थल के आस-पास के मकानों में रहने वालों को नजरबंद कर दिया गया। उनको घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियों में कई लोग चोटिल भी हुए। टीईपी सेंटर में चल रही मैनपुरी नगर पालिका की मतगणना के दौरान रात साढ़े आठ बजे के बाद सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मी प्रोट्रेक्टर पहनकर मतगणना स्थल पर पहुंच गए।

मतगणना स्थल के आस-पास हजारो की संख्या में सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक जमा थे। परिणाम जानने के लिए समर्थकों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी बीच मतगणना स्थल पर प्रोट्रेक्टर पहनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। गालियां देते हुए पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को खदेडना शुरू कर दिया। पुलिस का अक्रामक रूख देख कोई भी विरोध करने का साहस नहीं जुटा सका। हालात यह बने कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के कारण विकास भवन से टीईपी सेंटर जाने वाली सड़क पूरी तरह खाली हो गई। पुलिसकर्मियों ने टीईपी सेंटर के पास स्थित नगला नया में रहने वालों को हिदायत दी कि घरों से बाहर न निकलें।

पुलिस का रुख देख नगला नया के लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस की कार्यशैली देखने के लिए कई लोग मकान की छतों पर पहुंचे गए। कुछ लोग खिड़कियों से झांकने लगे तो पुलिस ने एकबार फिर वहां पहुंचकर घर के भीतर जाने की चेतावनी दी। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से कई लोग चोटिल हुए। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने विकास भवन से भोजपुरा की ओर जाने वाले मार्ग को ब्लॉक कर दिया। भोजपुरा की ओर जाने वाले वाहन भी विकास भवन के पीछे वाले रास्ते से गुजारे गए। पूर्व विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस ने मनमानी की है। शांतिप्रिय तरीके से खड़े लोगों पर लाठीचार्ज करके मनमानी की है। प्रशासन भाजपा प्रत्याशी को जिताने पर अमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में चोटिल लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सांसद ने किया ट्वीट

नगर पालिका चुनाव में मतगणना के दौरान धांधली और मनमानी को लेकर सांसद डिंपल यादव ने देर शाम ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा कि मैनपुरी नगर पालिका में भाजपाइयों के आगे नत मस्तक प्रशासन ने मतगणना रोक दी है। लोकतंत्र की गरिमा और जनता के फैसले को तहस-नहस किया जा रहा है।



 
08:13 PM, 13-May-2023
मथुरा के बलदेव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी डॉ मुरारीलाल अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मेरुकांत पांडेय को 107 मतों से हराया। पिछली बार वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में 142 मतों से हार गए थे। 
विज्ञापन
06:48 PM, 13-May-2023
मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन द्वारा मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाया है। धांधली की सूचना पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव और तेज प्रताप यादव ब्लॉक परिषद मैनपुरी के लिए निकले हैं। वह कुछ ही समय में यहां पहुंच जाएंगे। 
06:13 PM, 13-May-2023
आगरा में भाजपा की बड़ी जीत। प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को एक लाख आठ हजार मतों से हराकर भाजपा नेता हेमलता दिवाकर बनीं महापौर। जीतने के बाद आरओ ने प्रमाण-पत्र दिया। 
05:49 PM, 13-May-2023
मैनपुरी के नगर पंचायत भोगांव से भाजपा नेता नेहा तिवारी ने जीत दर्ज की। आरो उपजिलाधिकारी अंजलि सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया।
05:14 PM, 13-May-2023
आगरा नगर निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा का दबदबा दिख रहा है। यहां 100 वार्ड के परिणाम घोषित कर दिए गए। उनमें 58 फीसदी में भाजपा ने बाजी मार ली है। आंकड़े एक नजर में-  
  • 58 भाजपा
  • 27 बसपा
  • 11 निर्दलीय
  • 3 सपा
  • 1 कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
05:04 PM, 13-May-2023

आगरा महापौर के लिए 18वें चक्र की मतगणना पूरी-

भाजपा प्रत्याशी 81152 वोट से आगे। 
  • समाजवादी पार्टी -40583 वोट 
  • बीएसपी -144039 वोट
  • कांग्रेस -14184 वोट
  • आप -6043 वोट
  • भाजपा -225191 वोट
05:03 PM, 13-May-2023

मैनपुरी के बेवर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सरितकांत भाटिया को 4452 मत मिले। वहीं सपा प्रत्यासी अरुण कुमार दीक्षित को 4378 मत मिले। भाजपा के सरितकांत भाटिया ने 74 वोटों से चुनाव जीता।
04:45 PM, 13-May-2023
नगर पंचायत करहल में सपा के चौधरी अब्दुल नईम चेयरमैन बने - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नगर पंचायत करहल से सपा के चौधरी अब्दुल नईम चेयरमैन बने। वह 2287 वोटो से विजयी घोषित हुए। अब्दुल को कुल 5728 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के सचिन वर्मा को 3441 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी संजीव यादव को 1964 वोट मिले। 

इसी कॉलेज में छात्र शिक्षक रहे हैं स्व. मुलायम सिंह यादव

बताते चलें कि करहल विधानसभ सीट से वर्तमान में सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक हैं। वह सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। करहल के जैन इंटर कॉलेज में मतगणना चल रही है। इसी कॉलेज में कभी स्व. मुलायम सिंह यादव छात्र और शिक्षक रहे हैं।
04:30 PM, 13-May-2023
मैनपुरी के भोगांव के नेशनल महाविद्यालय में चल रही नगर पंचायत, बेवर की मतगणना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने प्रत्याशी और एजेंट को बाहर खदेड़ दिया है। मीडियाकर्मियों को भी मतगणना स्थल से दूर कर दिया गया है। अब तक बेवर से चेयरमैन पद के लिए सपा के अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू आगे चल रहे थे। सपा पुलिस प्रशासन पर गड़बड़ी करने के आरप लगा रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed