{"_id":"648d3ce5cf16e8e9ae05e3d7","slug":"groom-brother-died-during-dance-on-dj-etah-up-news-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया दूल्हन का जीजा, फिर नहीं उठा; साथी समझते रहे मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया दूल्हन का जीजा, फिर नहीं उठा; साथी समझते रहे मजाक
Sat, 17 Jun 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:26 AM IST
सार
साली की बरात एटा से आई थी। वहां डीजे पर डांस हो रहा था। दुल्हन का जीजा नाचते-नाचते जमीन पर गिर गया और फिर नहीं उठा।
विज्ञापन
डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के राजा का रामपुर से शाहजहांपुर गए एक युवक की सांसें शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय थम गईं। वह निढाल होकर गिर पड़ा। कुछ देर तक अन्य लोग इसे मस्ती समझते रहे। बाद में उसके न उठने पर चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार तड़के उसका शव यहां लाया गया। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है।
ये भी पढ़ें - UP: निकाह करने आया था प्रेमी युगल, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: निकाह करने आया था प्रेमी युगल, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
यहां का है मामला
कस्बे के गढ़ी वैश्यान निवासी संजू (24) के बड़े भाई अवधेश की साली की शादी गोकुलपुरा थाना कलान जिला शाहजहांपुर में थी। इसमें शामिल होने के लिए संजू भी शुक्रवार की शाम को यहां से निकला। रात में जब बरात घर पहुंची तो उसके बाद डीजे और आसपास डांस होने लगा। संजू व तीन-चार लोग डीजे की धुन पर फ्लोर के ही नाचने लगे। रात करीब 2 बजे नाचते-नाचते वह जमीन पर गिर पड़ा।ये भी पढ़ें - Anjali Murder Case: कहां गुम हो गया अंजलि का मोबाइल, 34 घंटे की पुलिस रिमांड पर प्रखर और शीलू
औपचारिक रूप से निभा दी गईं शादी की रस्में
इससे पहले उसकी शारीरिक गतिविधियां सुस्त पड़ती महसूस हुईं। लेकिन बरात के हो-हल्ले और हंसी-खुशी के माहौल ने किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। संजू निढाल होकर जमीन पर उल्टा गिर पड़ा। जबकि अन्य लोग नाचते रहे। कुछ देर तक उसके न उठने पर अन्य लोगों ने हिलाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर परिजन पहुंचे और चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई। वहां से शव को तड़के करीब 4 बजे यहां लेकर आ गए। इस हादसे के बाद औपचारिक रूप से शादी की रस्में निभा दी गईं।ये भी पढ़ें - ऐसा भी क्या गुस्सा: 50 वर्षीय महिला ने पी लिया तेजाब, तड़प-तड़प कर निकली जान; जानें वजह