फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by domestic violence, a woman drank acid, died

ऐसा भी क्या गुस्सा: 50 वर्षीय महिला ने पी लिया तेजाब, तड़प-तड़प कर निकली जान; जानें वजह

Sat, 17 Jun 2023 08:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 17 Jun 2023 08:32 AM IST
सार

महिला की हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Troubled by domestic violence, a woman drank acid, died
तेजाब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के चौसठ मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने गृह क्लेश से परेशान तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


तेजाब का सेवन करने से मृत महिला प्रभा (50) चौसठ मोहल्ले की रहने वाली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आए दिन घर में होंने वाले गृह कलेश से ऊबकर महिला ने यह कदम उठाया। महिला के तेजाब का सेवन करने के बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी, जब परिवार के सदस्यों को इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान आस-पास के लोगों की भीड़ भी महिला के दरवाजे पर एकत्र हो गई। 
विज्ञापन



परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ गए। जहां उपचार के दौरान महिला की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर वापस आ गए। जानकारी पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का बताया जा रहा है।
महिला की हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed