{"_id":"61bb7e74fba5fa05fe6f8ff8","slug":"grocery-shopkeeper-committed-suicide-by-hanging-in-the-house-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोरोना काल में हुआ था व्यापार में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोरोना काल में हुआ था व्यापार में नुकसान
Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
सार
आगरा में एक परचून दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार दुकानदार को कोरोना काल में व्यापार में नुकसान हुआ था, जिससे वह तनाव में थे। उनका उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा के नगला पदी में परचून दुकानदार अमित गुप्ता (42) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह फंदे पर शव लटका मिलने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमित गुप्ता की न्यू आगरा थाने के पास डेली नीड्स की दुकान है। परिवार में पत्नी साधना और दो बच्चे हैं। अमित के भाई प्रशांत गुप्ता ने बताया कि भाई कई साल से आगरा में रहकर व्यापार कर रहे थे। कोरोना काल में उन्हें काफी नुकसान हो गया था। वह तनाव में रहने लगे थे।
विज्ञापन
जंजीर से लटका मिला शव
अमित गुप्ता को परिवार के लोग समझाते थे। परिजनों ने बताया कि अमित गुप्ता बुधवार रात को सोये थे। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पत्नी साधना जागी तो, अमित का शव घर के टट्टर से बंधी जंजीर से लटका मिला। साधना ने परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि अमित गुप्ता का मनोरोग चिकित्सक से इलाज चल रहा था, परिजनों ने यही लिखकर दिया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घर में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।