आगरा: दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक चला सकेंगे हरित पटाखे, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश
दिवाली पर हरित पटाखों से आतिशबाजी होगी। शहर में पटाखों की बिक्री के लिए 12 स्थलों पर दुकानें लगाई गईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी के लोग दिवाली की रात 8 से 10 बजे तक यानी दो घंटे तक हरित पटाखे चला सकेंगे। आतिशबाजी को लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि शहर के लोग कम से कम पटाखों का इस्तेमाल करें। सावधानी बरतें।
उन्होंने कहा कि सिर्फ हरित पटाखों का प्रयोग ही करें। देशी व अन्य पटाखों का प्रयोग वर्जित है। दिवाली पर पुलिस व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जो बाजारों व प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। हरित पटाखों की बिक्री के लिए 12 स्थलों पर 286 दुकानों का आवंटन होना था। 273 लोगों को लॉटरी से दुकानें आवंटित की गईं।
यूपी: आजादी के बाद से अब तक इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जनरेटर
बुधवार शाम 4 बजे तक कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी दफ्तर में 144 विक्रेताओं ने ही अपने प्रपत्र, प्रमाणपत्र व लाइसेंस फीस जमा कराई है। बाकी 142 विक्रेताओं ने आवंटन के बाद पटाखा बिक्री से हाथ खड़े कर लिए हैं। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अधिकृत हरित पटाखों की उपलब्धता कम होने के कारण आवंटियों ने दुकानें नहीं लगाई हैं।
दिवाली पर बाजारों में 50 जगह तैनात रहेगी पुलिस
दिवाली पर शहर के बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ है। बता दें कि दिवाली के बाद दो दिन बाजारों की बंदी रहेगी। इसको देखते हुए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। शहर में 50 जगह पर पुलिस को तैनात किया गया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ पीएसी को लगाया गया है। बाजारों से लेकर प्रमुख मार्ग पर प्वाइंट बनाए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में एक-एक दमकल को लगाया गया है। 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।