फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   district administration has installed generators in tulai village of Etah for electricity on diwali

यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर

Fri, 05 Nov 2021 10:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 10:10 AM IST
सार

इस बार एटा की तहसील अलीगंज का गांव तुलई भी दिवाली पर रोशन हुआ। आजादी के बाद से अब तक गांव में विद्युतीकरण न होने की स्थिति में अफसरों ने यहां त्योहार के लिए जेनरेटरों की व्यवस्था की।

विज्ञापन
district administration has installed generators in tulai village of Etah for electricity on diwali
जनरेटर की बिजली से गांव में हुई रोशनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के कस्बा राजा का रामपुर से महज 600 मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत पहरा का गांव तुलई है। कुल 40 घरों वाले इस गांव की आबादी लगभ 500 की है। आजादी के बाद से यहां अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। आम दिनों में जहां लोग लालटेन और मोमबत्ती की रोशनी से काम चलाते हैं। 

विज्ञापन


दिवाली पर चारों ओर के गांवों की चकाचौंध देखकर गांव के लोग निराश रहते थे। इसे लेकर हाल ही में एक ट्वीट किया गया तो शासन ने मामले को गंभीरता से लिया। बुधवार देर शाम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दो जेनरेटर तथा गांव में तीस लाइटों की व्यवस्था की गई। रात तक अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। 
विज्ञापन


ग्रामवासियों को जानकारी दी कि जल्द ही गांव का विद्युतीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी भूपसिंह बघेल, एक्सईएन राजकुमार, एसडीओ आफताब आलम, जेई जितेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी भूप सिंह बघेल, लाइनमेन दिलीप कुमार, संजय, भोले सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन की चांदनी से संतुष्ट नहीं ग्रामवासी 
ग्राम नगला तुलई मे चार-पांच दिन दिवाली मनाने के लिए की गई व्यवस्था से ग्रामीण खुश तो हैं, लेकिन इस बात को लेकर असंतुष्ट भी हैं कि चार दिन की चांदनी के बाद फिर अंधेरा पसर जाएगा। गांव के राजाराम, कन्हईलाल, श्यामसिंह, अनिल कुमार आदि का कहना है कि अधिकारियों और विद्युत निगम को समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। जब गांव का विद्युतीकरण हो जाएगा तो हमें अंधेरे से आजादी मिल सकेगी। 

एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अगले सात दिन तक जेनरेटर से गांव में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। सोलर लाइट लगवाने के लिए बात कर रहे हैं। विद्युतीकरण की भी स्वीकृति मिल गई है। गांव के लोग अंधेरे में नहीं रहेंगे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed