फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greed to double the amount Fraud of Rs 50 crore 20 thousand people trapped in agra

रकम दोगुनी करने का लालच: 50 करोड़ रुपये की ठगी, बीस हजार लोग फंसे इस जाल में, वापस मिलेगी रकम

Sun, 19 Feb 2023 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 10:48 AM IST
सार

आठ से दस कंपनियां चिह्नित की गई हैं। लोगों का पैसा वापस दिलाने के लिए इन कंपनियों के ठिकानों की जांच कराई जाएगी। संपत्तियां कुर्क कर नीलामी से प्राप्त रकम से पीड़ितों का भुगतान कराया जाएगा।

विज्ञापन
Greed to double the amount Fraud of Rs 50 crore 20 thousand people trapped in agra
आगरा सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 20 हजार से अधिक लोग चिट फंड कंपनियों के झांसे में आकर 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का शिकार हो गए। रकम दोगुनी करने का लालच देने वाली कंपनियों के संचालक फरार हैं। अब जमा रकम की वापसी के लिए पीड़ित सदर तहसील में उमड़ रहे हैं। पिछले 5 दिन में 20 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन


मलपुरा निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने 40 हजार रुपये की रकम गंवाई है। शनिवार को वह जमा रकम की वापसी के लिए दावा करने सदर तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त, 2011 में 40 हजार रुपये जमा कराए थे। छह साल में यानी 2017 में 83 हजार रुपये मिलने थे। लेकिन कंपनी के संचालक फरार हो गए। नरेंद्र की तरह नगला पदी निवासी मनोज ने 50 हजार रुपये गंवाए हैं। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी धोखाधड़ी के बाद फरार हो गई है।
विज्ञापन


तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि 20 हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आठ से दस कंपनियां चिह्नित की गई हैं। लोगों का पैसा वापस दिलाने के लिए इन कंपनियों के ठिकानों की जांच कराई जाएगी। संपत्तियां कुर्क कर नीलामी से प्राप्त रकम से पीड़ितों का भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 करोड़ रुपये के दावे आ चुके हैं। बाकी प्रार्थनापत्रों की सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। उसके बाद ही पता चलेगा कि कुल कितनी रकम ठगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed