फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Greater Agra Plot Rates Finalised: Know the Price of Residential and Commercial Land

Greater Agra: ग्रेटर आगरा में कितने रुपये में मिलेगा प्लॉट? प्रति वर्ग मीटर के रेट हुए तय; जानें क्या है कीमत

Thu, 14 May 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा में 5,142 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेटर आगरा हाईटेक सिटी विकसित की जा रही है, जिसमें 10 आधुनिक टाउनशिप और विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। इस परियोजना से रोजगार, रियल एस्टेट और शहरी विकास को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Greater Agra Plot Rates Finalised: Know the Price of Residential and Commercial Land
ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट को देखते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रेटर आगरा योजना आगरा को नोएडा और गुरुग्राम जैसा अत्याधुनिक शहरी केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। इसका शिलान्यास पिछले माह अप्रैल 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस परियोजना को यूपी रेरा से भी मंजूरी मिल चुकी है। 5,142 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से 449.65 हेक्टेयर भूमि पर यह हाईटेक शहर बसाया जा रहा है। इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि ताजनगरी के प्रॉपर्टी बाजार में भी जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नदियों के नाम पर होंगी 10 टाउनशिप
योजना के तहत 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनका नामकरण देश की पावन नदियों के नाम पर जैसे- नर्मदापुरम, गंगापुरम, महानदीपुरम आदि किया गया है। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से लेकर उच्च आय वर्ग (एचआईजी) तक के लिए कुल 4,353 भूखंड शामिल होंगे। यह योजना 10,000 से अधिक परिवारों को आधुनिक और सुरक्षित आवास का सपना पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई को तय होंगी भूखंड की दरें
ग्रेटर आगरा में चौड़ी सड़कें, भव्य पार्क, निर्बाध बिजली-पानी, अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम जैसी सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इसकी सीधी कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड से होगी, जिससे यहां रहने वालों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। एडीए ने आवासीय भूखंडों के लिए न्यूनतम 33,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक भूखंडों के लिए 66,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर प्रस्तावित की है। आगामी 20 मई को होने वाली एडीए बोर्ड बैठक में इन दरों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed