फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandmother saves newborn from being sold in agra

UP: मां ने किया कोख का साैदा, ढाई लाख में नवजात को बेचने की थी तैयारी; दादी के साहस से बिकने से बचा नाती

Tue, 14 Apr 2026 11:30 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 11:30 AM IST
सार

महिला के पहले से एक बेटा है। उसने महिला अस्पताल में एक और बेटे को जन्म दिया है। इस बेटे को गोद देने के लिए पहले से कमला नगर के व्यापारी से बात कर ली थी। इसके लिए ढाई लाख रुपये में सौदा तय कर लिया था। दादी ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी।
 

विज्ञापन
Grandmother saves newborn from being sold in agra
शिशु(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद दंपती ने नवजात का ढाई लाख रुपये में व्यापारी से सौदा कर दिया। बच्चे के दादा और दादी ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी। इस पर टीम पहुंच गई। पुलिस की मदद से बच्चे और परिजन को बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया। दंपती से शपथपत्र भरवाने के बाद नवजात उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

 

चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर एक महिला ने शुक्रवार रात को नवजात बालक को अनाधिकृत तरीके से गोद देने की जानकारी दी थी। बताया कि बेटा शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में रहता है। फैक्टरी में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी के पहले से एक बेटा है। उसने महिला अस्पताल में एक और बेटे को जन्म दिया है। इस बेटे को गोद देने के लिए पहले से कमला नगर के व्यापारी से बात कर ली थी। इसके लिए ढाई लाख रुपये में सौदा तय कर लिया था। दादी होने के नाते वह नाती को घर लेकर आना चाहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गई। बेटे को जन्म देने वाली महिला और उसके पति से बातचीत की। उन्होंने इन्कार कर दिया। दंपती का कहना था कि कुछ रिश्तेदार साजिश के तहत आरोप लगा रहे हैं। चाइल्ड लाइन समन्वयक ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि दंपती को बाल कल्याण समिति के सामने सोमवार को पेश किया गया। दंपती से नवजात को किसी अन्य को गोद नहीं देने का शपथपत्र भरवाकर लिया है। इसके बाद नवजात दंपती के सुपुर्द कर दिया है। दंपती को 15 दिन में फिर से बच्चों को दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें-UP: ट्रांसपोर्टर की मौत 10 दिन बाद भी राज, टक्कर मारने वाली कार नहीं हुई बरामद; GST अधिकारी पर साजिश का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed