{"_id":"6357c9a5b5c2a263c670f23a","slug":"grandfather-misdeed-with-granddaughter-shocking-incident-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: एचआईवी पॉजिटिव माता-पिता ने ननिहाल भेजी थी बेटी, नाना की ही डोल गई नियत, कर दी घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: एचआईवी पॉजिटिव माता-पिता ने ननिहाल भेजी थी बेटी, नाना की ही डोल गई नियत, कर दी घिनौनी हरकत
Tue, 25 Oct 2022 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 05:03 PM IST
सार
थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवती ने अपने मामा के खिलाफ नाना के दबाव में आकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
girl demo,
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की पुत्री को डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने वाले आरोपी नाना को पुलिस ने नगला धारु पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी नाना ने पीड़िता को डरा धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद अपने ही बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा करता था विरोध
थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे ने बताया कि एका क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने नाना के यहां रहती थी। युवती के माता-पिता एचआईवी पॉजिटिव थे, जिसके कारण उन्होंने अपनी बेटी के नाम जमीन करने के साथ ही नाना के पास छोड़ दिया था। आरोपी नाना ने युवती को डरा धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। इसकी जानकारी युवती के मामा को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी नाना ने युवती को हत्या करने की धमकी देते हुए, उसकी तहरीर पर अपने बेटे के खिलाफ 22 सितंबर को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया था। केस दर्ज होने के बाद युवती का मामा दिल्ली जाकर रहने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: आगरा में सूर्य ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ, जानें आपके लिए रहेगा कैसा
विज्ञापन