{"_id":"690e6495c983c82bee07de5d","slug":"grandfather-and-grandson-beaten-up-due-to-water-in-the-field-agra-news-c-146-1-sagr1002-101134-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीसा-रांगा बनाने की फैक्टरी के तोड़े ताले, कीमती सामान उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीसा-रांगा बनाने की फैक्टरी के तोड़े ताले, कीमती सामान उड़ा ले गए चोर
Sat, 08 Nov 2025 09:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:24 AM IST
सार
आगरा जलेसर मार्ग स्थित सीसा-रांगा बनाने की फैक्टरी में चोरी हो गई। चोर यहां से हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के आगरा जलेसर मार्ग स्थित चंद्रावली प्रॉपर्टी डीलर के पास एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सीसा, रांगा व एल्यूमिनियम सहित हजारों रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित फिरोज निवासी घटिया आजम खां, थाना हरी पर्वत, आगरा की नगला नेहरा के पास जलेसर रोड स्थित चंद्रा प्रॉपर्टी डीलर के समीप कच्चे एल्यूमिनियम से सीसा-रांगा बनाने की फैक्टरी है। बृहस्पितवार देर रात चोर फैक्टरी का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 70 किलो रांगा व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
शुक्रवार सुबह जब फैक्टरी मालिक फिरोज काम पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने थाना खंदौली में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।