{"_id":"5ecd21e5f0e0181d6c542126","slug":"granddaughter-of-former-pm-atal-bihari-vajpayee-injured-in-clashes-over-land-dispute-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जमीन के विवाद में मारपीट-पथराव, पूर्व प्रधानमंत्री की नातिन समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जमीन के विवाद में मारपीट-पथराव, पूर्व प्रधानमंत्री की नातिन समेत पांच घायल
Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 12:24 AM IST
सार
- एक दिन पहले हुई थी दोनों पक्षों में सुलह, मंगलवार सुबह फिर हो गई मारपीट
- पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया
विज्ञापन
सुधा और उनकी बेटी संतोषी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के बाह क्षेत्र के गांव चमरौआ में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट, पथराव और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई।
घटना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पारिवारिक नातिन सुधा उर्फ मुनिया समेत पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट, लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
गांव चमरौआ में अनिल और सुनील के बीच सोमवार को जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए।

छह लोगों के खिलाफ केस
विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। हमले में अनिल की पत्नी सुधा उर्फ मुनिया, उनकी बेटी संतोषी, अन्नू और दूसरे पक्ष के सुनील, उनकी मां भागवती घायल हो गई।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह में भर्ती कराया। जहां से सुधा उर्फ मुनिया, उनकी बेटी संतोषी तथा दूसरे पक्ष के सुनील की हालत गंभीर देख हायर सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और मारपीट का केस दर्ज किया है।