{"_id":"69e3fb1c613ccb43260bf6c4","slug":"grand-mercure-emerged-champions-after-winning-a-thrilling-match-by-two-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-107521-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर ग्रैंड मर्क्यूर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर ग्रैंड मर्क्यूर की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
पुरस्कृत की गई विजेता टीम
आगरा। टीसा के मैदान पर खेले जा रहे चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में होटल ग्रैंड मर्क्यूर की टीम होटल सरोवर पोर्टिको को दो विकेट से हराकर चैंपियन बनी। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ग्रैंड मर्क्यूर के अतुल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
होटल ग्रैंड मर्क्यूर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 20-20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल सरोवर पोर्टिको की टीम 17.2 ओवर में ही 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अशफाक अहमद ने 51 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रैंड मर्क्यूर की टीम ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया और 17.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। सरोवर पोर्टिको के अशफाक अहमद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तीन विकेट लेने वाले वीरेंद्र को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। वहीं 59 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले ग्रैंड मर्क्यूर के अतुल कुमार मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि जूता कारोबारी मुकेश अश्वनी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अंपायरिंग अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने की। इस अवसर पर अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, राजेश शर्मा, अनुराग शर्मा, युवराज सिंह, आमिर उद्दीन, अमरेंद्र, राजीव अरोरा, गौरव सिंह, विवेक महाजन, रजनी देव नायर, संजय कालरा आदि मौजूद रहे। आयोजन से जुड़े राजेश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच दिया।