फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand Celebration of Guru Nanak Dev Ji’s 556th Prakash Parv in Agra

UP: गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व...रोशनी से जगमगाया गुरुद्वारा गुरु का ताल, भव्य होगी आतिशबाजी

Wed, 05 Nov 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 08:54 AM IST
सार

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुबह से रात तक लंगर चलेगा। इसके साथ ही मुख्य आकर्षण का केन्द्र यहां होने वाली आतिशबाजी रहेगी।

विज्ञापन
Grand Celebration of Guru Nanak Dev Ji’s 556th Prakash Parv in Agra
गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार को गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे तो नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा। लंगर में प्रसाद वितरण होगा। गुरुद्वारों में आकर्षक सजावट व आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल में तड़के 4 बजे से ही संगत की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जो रात एक बजे तक चलेगी। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया हर साल सवा लाख संगत गुरुद्वारा गुरु का ताल में माथा टेकने के लिए आती है। इसमें केवल सिख ही नहीं, बल्कि हर धर्म व जाति के लोग शामिल रहते हैं। यहां पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक कर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त करते हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह इंदौरिया, बाबा अमरीक सिंह, महंत हरपाल सिंह, ज्ञानी केवल सिंह, ग्रंथि हरबंस सिंह, टीटू सिंह, हरनाम सिंह आदि के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


आरओबी के सामने कट खोलने की मांग
मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा गुरु का ताल का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, साफ सफाई आदि के लिए निवेदन कर चुका है। मेट्रो के अधिकारियों से भी वार्ता कर रेलवे ओवर ब्रिज के सामने कट को खोलने का आग्रह किया गया है। इसके खुलने से बाइक शोरूम के सामने बनाए गए यू टर्न से संगत सीधे गुरुद्वारा गुरु कट पर पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा लाख श्रद्धालुओं के लिए तैयार होगा लंगर
गुरुद्वारा गुरु का ताल में आने वाली सवा लाख संगत के लंगर की व्यवस्था बाबा अमरीक सिंह संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लंगर के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रकाश उत्सव के दिन लंगर की व्यवस्था भाई नंदलाल दीवान हॉल में की जाएगी। यहां एक बार में 4000 से अधिक श्रद्धालु आराम से बैठकर लंगर ग्रहण कर सकते हैं। विभिन्न संस्थाओं की ओर से खाने पीने के विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। लंगर दीवान हॉल में सुबह 8 बजे से रात्रि 1 बजे तक निरंतर जारी रहेगा। आतिशबाजी का प्रदर्शन अलीगढ़ के आतिशबाज सरदार मोहन सिंह करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed