{"_id":"60cc5021d9454c037d1a44c1","slug":"gram-pradhan-take-oath-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: उपचुनाव के बाद 302 ग्राम पंचायतों का हुआ गठन, प्रधानों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: उपचुनाव के बाद 302 ग्राम पंचायतों का हुआ गठन, प्रधानों को दिलाई गई शपथ
Sat, 19 Jun 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: शपथ लेते नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले की 302 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी होने के बाद शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी प्रधान और सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। ब्लॉकों पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद पंचायत राज विभाग अब ग्रामसभा की पहली बैठक की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतों में से 302 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं थी। उप चुनाव में सदस्यों की संख्या पूर्ण होने के बाद शासन के आदेश पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ हुई। शपथ के लिए ग्राम पंचायत के ही पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्था कराई गई थी। ब्लॉक पर जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानों केे शपथ दिलाई।
विज्ञापन
ऑनलाइन शपथ के लिए इंटरनेट और लैपटॉप की व्यवस्था पंचायत सचिवों के द्वारा की गई। शपथ के बाद सभी ग्राम प्रधानों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें डीपीआरओ कार्यालय में जमा करा दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के शपथ पत्र ब्लॉक मुख्यालय पर जमा करा दिए गए। डीपीआरओ स्वामीदीन समेत सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मॉनीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन
कल होगी ग्राम पंचायतों की पहली बैठक
शपथ ग्रहण के बाद अब रविवार को ग्रामसभा की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इन सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की पहली बैठक कर ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही विकास के बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ये सेक्टर मजिस्ट्रेट ग्रामसभा की बैठकों पर नजर बनाए रखेंगे।
सभी 302 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई है। रविवार को ग्रामसभाओं की पहली बैठक होगी, जिनमें समितियों के गठन के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा होगी। -स्वामीदीन, डीपीआरओ।