Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Pradhan Boby yadav donated Land Government school Barhan Gram Panchayat Jampur Agra utaar pradesh

आगरा: 20 साल से स्कूल के लिए नहीं मिल रही थी जगह, प्रधान ने दिखाई दरियादिली, दान दे दी एक बीघा जमीन

Tue, 26 Apr 2022 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 AM IST
सार

जमीन के अभाव में 20 वर्ष से गांव में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  का निर्माण कार्य अटका हुआ था। गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसलिए प्रधान ने अपनी एक बीघा जमीन दान करने का निर्णय लिया। 
 

विज्ञापन
Gram Pradhan Boby yadav donated Land Government school Barhan Gram Panchayat Jampur Agra utaar pradesh
प्रधान लक्ष्मन कुमार उर्फ बॉबी यादव ने दिखाई दरियादिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन की ग्राम पंचायत जामपुर के प्रधान लक्ष्मन कुमार उर्फ बॉबी यादव ने दरियादिली दिखाई है। ग्रामीण करीब 20 साल से विद्यालय निर्माण की मांग करते आ रहे थे, जिनका सपना अब साकार होने जा रहा है। प्रधान  ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के मौके पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए अपनी एक बीघा जमीन ग्रामसभा को दान दी है।

विज्ञापन

 
प्रधान बॉबी यादव ने बताया कि गांव में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  का निर्माण जमीन के अभाव में करीब 20 वर्ष से लटका हुआ है। जमीन न होने की वजह से प्रस्ताव नहीं हो पा रहा था। इसके लिए कई बार अधिकारियों से भी संपर्क किया गया। काफी प्रयास के बाद भी जब कहीं से जमीन की व्यवस्था नहीं हुई, तो उन्होंने खुद अपनी एक बीघा जमीन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने के लिए ग्रामसभा को दी है। रविवार को ग्राम पंचायत सचिव उपेंद्र यादव ने पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए दी गई जमीन को सुरक्षित करने के लिए चाहरदीवारी का निर्माण शुरू कराने के लिए नींव रखी। प्रधान ने बताया कि जल्द ही ग्रामसभा की ओर से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान प्रकाश सिंह, खचेर बघेल, रमेश बघेल,प्रतीक यादव, देव कुमार, राकेश बघेल, योगेश निगम, सुनील कुमार, अतुल यादव, कालू यादव, लोकेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाने को रेलवे लाइन पार करते हैं बच्चे

प्रधान ने बताया कि उनके गांव के पास से रेलवे लाइन गई। अभी जिस स्कूल में गांव के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं, वह लाइन पार है। बच्चों को लाइन पार करके जाना पड़ता है। इससे गांववाले हादसे की आशंका से परेशान रहते हैं। इसके कारण ही गांव में स्कूल की मांग की जा रही है, जिसमें जमीन की कमी अड़ंगा बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed