फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Panchayat Village heads and members took oath in agra

'गांवों की सरकार' ने संभाला कामकाज: ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Wed, 26 May 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 May 2021 12:00 AM IST
सार

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंगलवार को वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 27 मई को समितियों के गठन के लिए बैठक होगी। 

विज्ञापन
Gram Panchayat Village heads and members took oath in agra
गांव अभैदोपुरा की ग्राम प्रधान पिस्तादेवी को शपथ दिलाते सचिव रामवीर सिंह चाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गांवों में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंगलवार को वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 27 को समितियों के गठन के लिए बैठक होगी। 

विज्ञापन


आगरा के फतेहाबाद विकास खंड में 37 ग्राम प्रधानों को ग्राम विकास अधिकारियों ने मोबाइल फोन तथा लैपटॉप के जरिए शपथ दिलवाई। खंड विकास अधिकारी आरके सिंह ने अपने कार्यालय से खंडेर टिकट पुरा के प्रधान भंवर सिंह चौहान को शपथ दिलवाई। जैतपुर ब्लॉक की 45 में से 28 ग्राम पंचायतों में प्रधानों और 301 सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई। एडीओ आमीन अहमद ने बताया कि बुधवार को 4 ग्राम पंचायतों क्यारी, बिट्ठौना, मालौनी और मऊ में शपथ होगी। 
विज्ञापन


बाह ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों में से 18 पंचायतों में प्रधानों के साथ 118 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। एडीओ पंचायत लक्ष्मीराज यादव ने बताया कि तीन ग्राम पंचायतों में बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। सैंया ब्लॉक के 44 में से 27 नवनिर्वाचित प्रधानों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। 17 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने पर प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी की 21 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों ने ली शपथ
फतेहपुर सीकरी विकास खंड के 56 में से 21 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 17 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य आज शपथ लेंगे। खंड विकास अधिकारी मंगल यादव ने बताया कि 17 में कोरम पूरा नहीं होने और एक प्रधान के निधन से वहां शपथ नहीं हो सकी है। एत्मादपुर  की 47 ग्राम पंचायतों में  प्रधान और सदस्यों को ऑनलाइन एडीओ पंचायत भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जूम एप के माध्यम से दिलाई। 

अछनेरा ब्लॉक के 52 में से 35 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शपथ ली। बीडीओ अनुराग गंगवार ने बताया कि 17 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने की वजह से शपथ नहीं दिलाई गई। अकोला ब्लॉक की 38 ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं सदस्यों ने वर्चुअल शपथ ग्रहण किया। एडीओ पंचायत दीवान सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  

पिनाहट विकास खंड के 36 में से 22 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। चार प्रधान और सदस्य बुधवार को शपथ लेंगे। जगनेर ब्लॉक जगनेर की 32 ग्राम पंचायतों में से 21 पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। बीडीओ सुमंत यादव ने बताया कि 11 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने से वहां शपथ नहीं हो सकी। 

शमसाबाद विकास खंड में 59 में मंगलवार को 17 में प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बीडीओ तूलिका श्रीवास्तव ने बताया कि 25 ग्राम पंचायतों में बुधवार को शपथ होगी। 17 में कोरम पूरा नहीं है। खेरागढ़ ब्लॉक क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में से मंगलवार को 25 के प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बीडीओ ओमकार सिंह ने बताया कि 11 में कोरम पूरा नहीं होने से यहां शपथ नहीं दिलाई जा सकी है।

खंदौली विकास खंड खंदौली की 41 ग्राम पंचायतों में से 40 प्रधान और 567 सदस्यों में से 552 को शपथ दिलाई गई। बीडीओ विकल कुमार ने बताया कि कुबेरपुर के प्रधान के निधन के कारण वहां शपथ नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed