{"_id":"612fbb728ebc3eb6fa771969","slug":"gram-panchayat-secretary-embezzled-rs-6-55-lakh-not-deposited-in-the-account-kasganj-news-agr5059805137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सचिव ने गबन किए 6.55 लाख रुपये खाते में नहीं किए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सचिव ने गबन किए 6.55 लाख रुपये खाते में नहीं किए जमा
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायत सचिव ने जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश के बाद भी गबन की गई 6.55 लाख रुपये की धनराशि को पंचायत के खाते में एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी जमा नहीं किया है। नोटिस के जवाब में निकाली गई धनराशि से पूर्व में काम कराने का हवाला दिया है। विभाग इसके बाद मामले की सत्यता जांचने में जुट गया है।
ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत) दलवीर सिंह ने अपने सोरों स्थानांतरण के बाद सहावर क्षेत्र की पूर्व तैनाती की ग्राम पंचायत खोजपुर के ग्राम निधि खाते से 6,55063 रुपये आहरित कर लिए थे। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी ने नोटिस जारी करके दो दिन में धनराशि को खोजपुर ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी सचिव ने यह धनराशि खाते में जमा नहीं की। बल्कि नोटिस का जवाब देते हुए हवाला दिया गया है कि ग्राम पंचायत में इस धनराशि से पूर्व में काम कराया गया था, लेकिन धनराशि बाद में आहरित की गई है।
ग्राम पंचायत सचिव ने गबन की गई धनराशि खाते में जमा नहीं की है। उसने जो नोटिस का जवाब दिया है उसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- देवेंद्र यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी