{"_id":"5f7223718ebc3eefbb075a7b","slug":"gram-panchayat-mainpuri-news-agr4613475182","type":"story","status":"publish","title_hn":"549 पंचायतें इस बार चुनेंगी अपना प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
549 पंचायतें इस बार चुनेंगी अपना प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मतदाता पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार जिले की 549 ग्राम पंचायतों में मतदाता प्रधान का चुनाव करेंगे। बीएलओ की तैनाती के बाद कार्य जोर पकड़ने लगेगा।
पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की तैनाती का जिम्मा सौंपा गया है। अक्तूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो जाएगा।
इस बार जिले की 549 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान का चुनाव होगा। बीते चुनाव में 560 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने गए थे, लेकिन बाद में 11 पंचायतें नगर निकायों में शामिल होने के चलते ये ग्राम पंचायतें समाप्त हो गईं। पंचायत चुनाव कार्यालय भी पुरानी सूचियों और चुनावी गतिविधियों का अवलोकन करने में जुट गया है।
विज्ञापन
ये 11 पंचायतें हुईं बाहर
पिछले पंचायत चुनाव के बाद हुए परिसीमन में कुल 11 ग्राम पंचायतें नगर निकाय में शामिल हो गई थीं। इसमें नगर पालिका मैनपुरी में कुल आठ ग्राम पंचायतें खरपरी, मधाऊ, संसारपुर, रमईहार, ताबेपुर, जगरूपपुर, धारऊ और मैनपुरी देहात को शामिल कर दिया गया है। बरनाहल को नई नगर पंचायत के रबडप में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद तीन ग्राम पंचायतें समाप्त कर दी गई हैं। इसमें बरनाहल, मढ़ामई और निबहरा को शामिल किया गया।
हाईलाइटर
-560 पंचायतों के लिए वर्ष 2015 में हुआ था चुनाव
-1831 बनाए गए थे पोलिंग बूथ
-897 थे जिले में कुल मतदान केंद्र
-11.01 लाख थे जिले में कुल मतदाता
मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर ही अभी पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कुल 449 ग्राम पंचायतों में बीएलओ मतदाता सूची तैयार करेंगे। अक्तूबर से ये कार्य शुरू हो जाएगा। - कुलदीप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।