{"_id":"611f666e8ebc3e79bb06cf2a","slug":"gram-panchayat-bharti-2021-process-549-posts-in-mainpuri-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में पंचायत सहायक के 549 पदों के लिए आए साढ़े आठ हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में पंचायत सहायक के 549 पदों के लिए आए साढ़े आठ हजार आवेदन
Fri, 20 Aug 2021 01:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:53 PM IST
सार
ग्राम पंचायत स्तर पर ही ये सूची संलग्न की जाएगी। इसी के आधार पर पंचायत सहायक का चयन किया जाएगा। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को जल्द से जल्द मेरिट सूची बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021: मैनपुरी विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती के लिए लगभग साढ़े आठ हजार लोगों ने आवेदन किया। आवेदन की समय सीमा पूरी होने के बाद पंचायत राज विभाग ने सभी आवेदनों को ग्राम पंचायत स्तर पर एकत्रित करने के आदेश दिए थे। ग्राम पंचायतों की ओर से जल्द ही मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में कार्यों के निस्तारण के लिए पंचायत सहायक की तैनाती के आदेश दिए हैं। जिले की 549 ग्राम पंचायतों में दो अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक आवेदन लिए गए। कुछ लोगों ने ब्लॉक और जिला स्तर पर भी आवेदन जमा किए। समय सीमा पूर्ण होने के बाद पंचायत राज विभाग ने सभी आवेदन संकलित कर संबंधित ग्राम पंचायत को भिजवा दिए हैं। जिले की 549 ग्राम पंचायतों में सहायक के पद के लिए कुल 8521 लोगों ने आवेदन किए हैं। इसमें से सही आवेदनों की छटनी कर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ही ये सूची संलग्न की जाएगी। इसी के आधार पर पंचायत सहायक का चयन किया जाएगा। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को जल्द से जल्द मेरिट सूची बनाने के आदेश दिए हैं।
आरक्षण के बाद भी कर दिए गलत आवेदन
पंचायत सहायक की भर्ती के लिए शासन ने पहले ही सारे नियम साफ कर दिए थे। नियमानुसार जो ग्राम पंचायत जिस वर्ग के लिए आरक्षित थी, उसी वर्ग का व्यक्ति पंचायत सहायक के पद के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन इसके बाद भी दूसरे वर्ग के लोगों ने आवेदन किए। ये आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत सहायक के पद के लिए जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन सभी को ग्राम पंचायत स्तर पर ही एकत्रित करने के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा ही इनकी मेरिट के आधार पर सूची जारी की जानी है। मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। -स्वामीदीन, डीपीआरओ।

ब्लॉकवार आवेदनों की संख्या
ब्लॉक प्राप्त आवेदन
मैनपुरी- 852
कुरावली- 1001
घिरोर- 897
जागीर- 674
बेवर- 1211
सुल्तानगंज- 1276
किशनी- 904
करहल- 885
बरनाहल- 821
कुल- 8521
राखी 2021: रक्षाबंधन पर नहीं होगी परेशानी, हर रूट पर मिलेगी बस, बढ़ेंगे फेरे