फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grains burnt along with household items in fire

Agra News: आग से घरेलू सामान के साथ जला अनाज

Sat, 14 Dec 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Grains burnt along with household items in fire
सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव ढूंढरा में अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में झोपड़ी में रखे गए घरेलू सामान, अनाज आदि जलकर राख हो गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीण आग बुझा सके। इस घटना में पीड़ित परिवार का करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हुआ।
विज्ञापन

ढूंढरा गांव निवासी गीतम पुत्र निरोत्तम के घर में शनिवार की दोपहर 1 बजे के करीब अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही परिजन ने चीख पुकार मचाई। इसके चलते ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

आग से कपड़े, अनाज व झोपड़ी जलकर राख हो गई। इससे ठंड के मौैसम में परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या हो गई है। आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल पूजा ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed