फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   graduate courses in dbrau agra for 12th pass students

आंबेडकर विश्वविद्यालय करा रहा है कई उपयोगी कोर्स, 12वीं पास छात्रों के लिए है बेहतर विकल्प

Fri, 10 May 2019 03:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 May 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
graduate courses in dbrau agra for 12th pass students
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईएससी का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। अब छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई के लिए राह देख रहे हैं। ऐसे में आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान भी विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। यहां कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। 
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रम के बाद रोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में किताबों का खजाना है। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र पटरी पर आ रहा है। जीएसटी का सर्टिफिकेट चल रहा है। आगामी सत्र में कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू हो सकते हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन

ये पाठ्यक्रम संचालित हैं

- विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री प्रदान की जाती है। यूपीएसईई के माध्यम से प्रवेश होता है। सीटें रिक्त रहने पर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश देता है।
- बीफार्मा : विश्वविद्यालय फार्मेसी में स्नातक की डिग्री प्रदान करता है। इसमें भी प्रवेश यूपीएसईई के माध्यम से होता है। यहां भी रिक्त सीटों पर विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रवेश लेता है।
- बीएससी (वोकेशनल): यूजीसी ने यह पाठ्यक्रम 1994 में दिया गया। कंप्यूटर अप्लीकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन, आप्टिकल इंस्ट्रूमेंटेशन में स्पेशलाइजेशन होता है। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय परीक्षा कराता है।
- बीकॉम (वोकेशनल): यह व्यवसायिक पाठ्यक्रम भी यूजीसी ने दिया है। इसमें एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन और सेल्स मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। विश्वविद्यालय ही प्रवेश परीक्षा कराता है।
- बीए वोकेशनल: इसमें ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। प्लेसमेंट का रिकार्ड अच्छा है। इसमें प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय परीक्षा कराता है।
- बीएफए : विश्वविद्यालय फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट (ललित कला संस्थान) में फाइन आर्ट के विभिन्न क्षेत्राें का प्रशिक्षण दिया जाता है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराता है।
- बीएससी होम साइंस : विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा कराता है। कोर्स के बाद छात्राएं खुद का कारोबार करने में सक्षम हो जाती हैं।
- बीबीए- बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्र्रेशन। सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में चलता है। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा कराता है। रोजगार का अवसर मिलता है।
- बीबीए इन होटल मैनेजमेंट - आईटीएचएम में कोर्स संचालित हैं। इसमें 40 सीटें हैं। विवि प्रवेश परीक्षा कराता है।

किसमें कितनी सीटें

- बीई, बी.फार्मा, बीबीए, बीबीए इन होटल मैनेजमेंट में 60-60 सीटें
- बीएससी, बीकॉम, बीए, बीएफए में 30-30 सीटें निर्धारित हैं

प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने इस बार अप्रैल माह में ही विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि सभी पाठ्यक्रमों में परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed