{"_id":"5d6415bd8ebc3e014e27e2b6","slug":"govt-school-inspection-in-mainpuri-mainpuri-news-agr402702077","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूल से गायब थे शिक्षक- शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूल से गायब थे शिक्षक- शिक्षिकाएं
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुरावली पर शिक्षकों की अनुपस्थिति में प्रार्थना कराते खंड शिक्षाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बार-बार चेतावनी के बाद भी परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को निरीक्षण के लिए निकले खंड शिक्षाधिकारी कुरावली को जब स्कूल में शिक्षक नहीं मिले तो खंड शिक्षाधिकारी ने स्वयं ही स्कूल में प्रार्थना कराई।
सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय कुरावली पर एक भी शिक्षक नहीं मिला। यहां बच्चे खेल रहे थे। खंड शिक्षाधिकारी ने बच्चों को बुलाकर प्रार्थना कराई इसके बाद कहीं शिक्षक- शिक्षिकाएं यहां उपस्थित हुए। खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षक- शिक्षिकाओं को चेतावनी जारी करते हुए अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
खंड शिक्षाधिकारी ने क्षेत्र के पांच अन्य सरकारी स्कूलों का भी निरीक्षण किया। इसमें शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए कहा। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचकर शासनादेश के तहत शिक्षा प्रदान करें।