{"_id":"612e629b8ebc3e7a2519aa9e","slug":"governor-today-in-kasganj-preparations-went-on-throughout-the-day-kasganj-news-agr5057488161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आज कासगंज में, दिन भर चलीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आज कासगंज में, दिन भर चलीं तैयारियां
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को सुबह 10:15 बजे जिले में पहुंचेंगी। यहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम सहित अन्य अफसर तैयारियों का जायजा लेते रहे।
राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10:15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से बहादुर नगर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचेगी। यहां से 11:30 बजे लहरा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचेंगी। 11:15 बजे मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। 12:40 बजे कलेक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस चली जाएंगी। दोपहर 2:35 बजे उनकी वापसी होगी।
इस पूरे निर्धारित कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से कराने के लिए दिन भर तैयारियां होती रही। डीएम सीपी सिंह, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव पूरे दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के चयनित स्थानों का जायजा ले लिया गया है। सभी व्यवस्था दुरुस्त हैं। सीपी सिंह, डीएम
राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था अभेद रहेगी। सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है और सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा कर ली है। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी