{"_id":"5bd6ab1ebdec2269303301c9","slug":"governor-and-home-minister-reached-in-agra-university-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और गृहमंत्री पहुंचे, 14 पदकों वाली अवर्णा 'गोल्डन गर्ल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और गृहमंत्री पहुंचे, 14 पदकों वाली अवर्णा 'गोल्डन गर्ल'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक और गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 84वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। समारोह में छात्र छात्राओं को उपाधि, पदक और चल वैजयंती ट्राफियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह 10:30 बजे से शुरू हुआ। राज्यपाल और गृहमंत्री चाणक्य सदन (शिक्षकों का गेस्ट हाउस) और सुल्तानगंज पुलिया के पास प्रस्तावित इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज का शिलान्यास खंदारी परिसर से किया। इस मौके पर आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद दीक्षित ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
गृहमंत्री और दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने छात्रों से संस्कार और मनोभाव को हमेशा बनाए रखने की बात कहीं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं राज्यपाल राम नाईक ने भी पढ़ाई क्षेत्र पर लड़कियों के योगदान को सराहा। उन्होंने विश्वविद्यालय के बेहतर सुधार पर संतोष भी जाहिर किया। इस मौके पर उपाधि व पदक धारक, शोभायात्रा के सभी सदस्य निर्धारित ड्रेस कोड में दिखे।
विज्ञापन
समारोह में छात्र-छात्राओं को डी-लिट की चार, पीएचडी की 111, एमफिल की 93 उपाधि प्रदान की गईं। 125 छात्र-छात्राओं को पदक दिए गए। रामा मेडिकल कॉलेज की अवर्णा अग्रवाल गोल्डन गर्ल बनी। उनको 13 स्वर्ण, एक रजत पदक मिलेंगे। चार चल वैजयंती ट्राफियां प्रदान की गईं।
अवर्णा ने कहा कि मोबाइल, फेसबुक, व्हाट्स एप, चैटिंग से ऊपर कैरियर को रखना चाहिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान 20-20 घंटे पढ़ाई की। अवर्णा ने लक्ष्य को पाने का मूलमंत्र भी बताया।
अवर्णा ने कहा कि मन से कुछ चाहो और एक ही विजन बनाकर रखो। उसी ओर दृढ़ता, लगन के साथ आगे बढ़ो, तो सफलता जरूर मिलेगी।
इतनी उपाधि देगा विश्वविद्यालय
गोल्डन गर्ल अवर्णा को सबसे ज्यादा मेडल मिले।
- फोटो : अमर उजाला
उपाधि महिला पुरुष कुल
डीएससी -- -- --
डीलिट 00 04 04
पीएचडी 61 50 111
एमफिल 68 26 94
परास्नातक 25,754 22085 47,839
स्नातक 2,70,188 3,03,398 5,73,586
कुल 2,96,071 3,25,563 6,21,634
डीएससी -- -- --
डीलिट 00 04 04
पीएचडी 61 50 111
एमफिल 68 26 94
परास्नातक 25,754 22085 47,839
स्नातक 2,70,188 3,03,398 5,73,586
कुल 2,96,071 3,25,563 6,21,634
समारोह में दिए जाने वाले पदक
दीक्षांत समारोह में पदकों के साथ छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
पदक महिला पुरुष कुल
स्वर्ण 90 16 106
रजत 16 03 19
कुल योग 106 19 125
समारोह में दी जाने वाली चल वैैजयंती ट्राफियां
ट्राफी विजेता महाविद्यालय
गंगाधर शास्त्री स्मृति हिंदी वादविवाद प्रतियोगिता - सेट जोंस कॉलेज
पन्नालाल स्मृति अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता - आगरा कॉलेज
गांधी वाक प्रतियोगिता - सेंट जोंस कॉलेज
गांधी विचार गोष्ठी - सेंट जोंस कॉलेज
स्वर्ण 90 16 106
रजत 16 03 19
कुल योग 106 19 125
समारोह में दी जाने वाली चल वैैजयंती ट्राफियां
ट्राफी विजेता महाविद्यालय
गंगाधर शास्त्री स्मृति हिंदी वादविवाद प्रतियोगिता - सेट जोंस कॉलेज
पन्नालाल स्मृति अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता - आगरा कॉलेज
गांधी वाक प्रतियोगिता - सेंट जोंस कॉलेज
गांधी विचार गोष्ठी - सेंट जोंस कॉलेज