फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Ram Naik and Chief Minister Yogi Adityanath visit to agra today

ताजनगरी में आज आएंगे राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम

Mon, 24 Sep 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
Governor Ram Naik and Chief Minister Yogi Adityanath visit to agra today
यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)

आगरा में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा आएंगे। दोनों डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शिरकत करेंगे। वे लगभग डेढ़ घंटे शहर में रुकेंगे।

विज्ञापन




कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजकीय विमान से दोपहर 12:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। दोपहर 12:35 बजे विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे, जहां कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 1:30 बजे से 2:00 बजे तक का समय दोनों का आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


यहां से अपराह्न 2:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कानपुर देहात के लिए रवाना होंगे और राज्यपाल राजकीय विमान से लखनऊ के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सोमवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि आरक्षित समय के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति आख्या के बारे में पूछताछ कर सकते हैं।

कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के कारण मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल चौकी तक ट्रैफिक का आवागमन आम लोगों के लिए बंद रहेगा। रूट डायवर्जन इस तरह से है।

- विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल पार्क पुलिस चौकी तक वाहनों का आवागमन बंदकर रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। 
- विश्वविद्यालय चौराहे से पालीवाल पार्क की तरफ आने वाले वाहनों को विश्वविद्यालय चौराहे से एमपीएस कॉलेज होते हुए गांधीनगर से पालीवाल पार्क आना होगा।
- इसी प्रकार पालीवाल पार्क वजीरपुरा से जीवनी मंडी की तरफ जाने वाला यातायात, वजीरपुरा से गांधीनगर से एमपीएस कॉलेज होकर विश्वविद्यालय चौराहे से अपने गंतव्य को जाएगा।
- यह डायवर्जन प्रात: 9:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

जल्दी होगी स्कूलों की छुट्टी
सूर सदन और पालीवाल पार्क के आस पास के कई स्कूलों ने सीएम और राज्यपाल का कार्यक्रम देखते हुए जल्दी छुट्टी करने का निर्णय लिया है। अभिभावकों को संदेश भेज दिए गए हैं। इनमें सुबह 11 बजे तक ही छुट्टी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed