फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel had lunch in Mainpuri

राज्यपाल ने मैनपुरी में किया भोजन: 11 लजीज व्यंजनों का लिया जायका, राजभवन के रसोइयों ने किए तैयार

Sat, 04 Sep 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 12:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की कई यूनिटों का निरीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दोपहर को भोजन मैनपुरी में ही किया। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel had lunch in Mainpuri
राज्यपाल ने किया मैनपुरी का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में भ्रमण के दौरान शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोपहर का भोजन सर्किट हाउस में ही किया। उन्होंने 11 लजीज व्यंजनों का जायका लिया। हालांकि यह भोजन राजभवन से आए रसोइयों ने ही तैयार किया था। राज्यपाल को भोजन परोसने से पहले उसकी जांच भी की गई।

विज्ञापन


भोजन में दाल से लेकर पनीर की सब्जी, रायता, छाछ, खीर और पापड़ समेत कई व्यंजन तैयार किए गए थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब पूरा भोजन तैयार कर लिया गया था। राज्यपाल को भोजन परोसने से पहले उसकी जांच कराई गई। भोजन करने के लगभग 15 मिनट बाद वह सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचीं। यहां से दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


लखनऊ से आई थीं हरी सब्जियां, मसाला और क्रॉकरी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भोजन के लिए केवल रसोइया ही राजभवन से नहीं बुलाए गए थे, बल्कि भोजन का सारा सामान भी वहीं से आया था। भोजन में बनीं हरी सब्जियों से लेकर, मसाला, छाछ और क्रॉकरी सब राजभवन से ही लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल की थाली में शामिल रहे ये 11 व्यंजन
राज्यपाल को परोसे गए व्यंजनों में बटर मसाला पनीर, गोभी अदरक, परवल मसाला, मिक्स दाल, बूंदी का रायता, गाजर की खीर, सादा चावल, पापड़, छाछ, रोटी और सलाद आदि था। 

विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को मैनपुरी का दौरा किया। वह जिले में पांच घंटे रहीं। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। फल-सब्जियों की प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद प्रगतिशील किसानों से बात की। 

उन्होंने नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पहुंचीं। यहां राज्यपाल ने आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधान से संवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed