फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel gave message of women empowerment in Agra

Agra: राज्यपाल ने दिया महिला सशक्तीकरण पर जोर, कहा- काबिल हैं बेटियां, उन्हें खूब पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं

Sun, 14 Aug 2022 08:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 08:42 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने देश की बेटियों को काबिल बताते हुए उन्हें खूब पढ़ाने और आगे बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel gave message of women empowerment in Agra
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे। अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्हीं की बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। राज्यपाल ने रविवार को आगरा के माथुर वैश्य भवन में 38 स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने देश की बेटियों को काबिल बताते हुए उन्हें खूब पढ़ाने और आगे बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को रविवार को समारोह में आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका आगमन रद्द हो गया। इसके बाद वह वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ीं। उनकी प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य मौजूद रहीं। राज्यपाल ने कहा कि देश के सामने अभी कई चुनौतियां हैं। सभी मिलकर इनसे निपटेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने महिला सशक्तीकरण के प्रयासों पर बल दिया। कहा, खेलों में बेटियों ने नाम रोशन किया है। बेटियों के सामने आज भी अनेक परेशानियां हैं। उन्हें ब्लड कैंसर व कुपोषण से लड़ना है। उन्हें पढ़ना और फिर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि बेटियां वैक्सीन लगवाएं। लोगों से कहा कि समाज से दहेज प्रथा खत्म करने का संकल्प लें। गरीब परिवार की बेटियों को गोद लेकर उन्हें कैंसर से बचाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को आगे बढ़ाएं- राज्यपाल

राज्यपाल ने आह्वान किया कि जो बेटियां 10 से 15 हजार रुपये कमा रही हैं। अपना घर परिवार भी संभाल रही हैं, ऐसी बेटियों को आगे बढ़ाएं। उन्हें एमएसएमई से जोड़कर लघु उद्योग में प्रशिक्षण दें। इससे पहले समारोह का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने किया। हरियाली समिति की सदस्यों ने कारगिल शहीदों की याद में एक लघु नाटक का मंचन किया। 

स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन परिचय व वीर गाथाओं का पाठ हुआ। इस अवसर पर माथुर समाज के 38 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर परिचय पुस्तिका का विमोचन किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन को स्मृति चिन्ह, सम्मानपत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसीएम पंचम सुमित कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, हरिमोहन सिंह कोठिया, दिनेश गुप्ता, दीपिका गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed