फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel coming to Agra on 25 September

UP News: 25 सितंबर को आगरा आ रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, टटोलेंगी विश्वविद्यालय की नब्ज

Fri, 23 Sep 2022 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 06:41 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर समेत चार परिसरों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी।
 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel coming to Agra on 25 September
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रविवार को विश्वविद्यालय की नब्ज टटोलने आ रही हैं। वह चारों परिसर का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे कुलाधिपति खंदारी स्थित अतिथि गृह में आएंगी।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलाधिपति  संस्कृति भवन, छलेसर परिसर, पालीवाल परिसर और खंदारी परिसर का निरीक्षण करेंगी। अंकतालिका, डिग्री और अन्य समस्याओं पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बैठक कर हकीकत जानेंगी। अतिथि गृह में विश्राम करने के बाद 26 सितंबर को रवाना होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed