फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should restore the old pension scheme

Agra News: पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार

Sat, 21 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Government should restore the old pension scheme
पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
विज्ञापन


-कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर ज्ञापन दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में नवीन पेंशन योजना समाप्त करके पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह तोमर ने कहा कि कलेक्ट्रेट का नाम मिनी जनपद सचिवालय रखा जाए। कलेक्ट्रेट लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति दी जाए। कलेक्ट्रेट में लेखा कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिया जाए। नए जिलों और तहसीलों में मानक के अनुसार पद सृजित करके उनको भरा जाए।
विज्ञापन


जिला महामंत्री अनुज कुमार ने कहा कि संघ के कार्यालय के लिए दारुलशफा में कक्ष आवंटित किया जाए। सीजनल सहायक वासिल वाकी नवीस को अन्य पदों पर समायोजित किया जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन योजना लागू की जाए। सामूहिक बीमा की धनराशि दस लाख रुपया की जाए। स्वैच्छिक सेवानिवृति चाहने वाले कर्मचारियों के आश्रितोंं को सेवायोजन दिया जाए। वीरेश पाठक, अमित दुबे, धीरेंद्र कुमार, अवनीश कश्यप, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, रवि कुमार, मोहित कुमार सिंह, मुकेश अवस्थी, राहुल पाठक, समर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed