फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should ban online drug trade

कैबिनेट मंत्री ने कैमिस्टों को दिया मदद का भरोसा

Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Government should ban online drug trade
मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में शनिवार को कैमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष कैमिस्टों ने ऑनलाइन दवा कारोबार पर रोक लगाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कैमिस्टों के हितों के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि जनता को सस्तीदर पर अच्छी दवा मिले। इस कार्य में सभी कैमिस्ट सरकार का सहयोग करें। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कैमिस्टों की हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान ने मंत्री से मांग की कि ऑनलाइन दवा व्यापार पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। कहा कि जनता के पास जो दवाइयां ऑनलाइन पहुंच रही हैं वह हानिकारक हैं। कहा कि कैमिस्टों के हित में जो पोर्टल बनाया गया है उस सुधार किया जाए। महामंत्री विनय सक्सेना ने कहा कि कैमिस्ट अपनी समस्याओं को एसोसिएशन के सामने रखें, जिससे उनका निराकरण कराया जा सके। इस अवसर पर टंकेश्वर कालरा, नीलू श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, प्रेम सिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, राहुल पांडेय, हिमांशु अरोरा, नीरज गुप्ता, सचिन गुप्ता, नंदकिशोर, हर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed