फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should also take care of these roads.

इन सड़कों की सुध भी लीजिए सरकार...

Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government should also take care of these roads.
फिरोजाबाद। पांच अगस्त 2014 को सुहागनगरीं को नगर निगम का दर्जा मिला। शहरवासियों को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शहर के विकास होने की उम्मीद जागीं थी लेकिन नगर निगम द्वारा शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाली सड़कों की सुध आजतक नहीं ली। शहर के गढईया मार्ग जिसमें बजरिया मार्ग, साठ फुटा रोड, लोहामंडी चौराहे से लेकर धोबी वाली पुलिया तक, धोबी वाली पुलिया से लेकर मोहल्ला कोटला स्थित राजाराम की पुलिया, कोहिनूर रोड के साथ अन्य मार्ग ऐसे हैं, जो आज भी जर्जर हैं। इन मार्गों के निर्माण के लिए नगर निगम ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। इन सड़कों पर आए दिन हादसे होते हैं। चूड़ी, सब्जी और फल आदि की ठेल पलट जाती हैं। उसके बाद भी शहर की इन सड़कों को दुरुस्त कराने की जहमत नगर निगम नहीं उठा पा रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख जर्जर मार्ग
- लोहामंडी चौराहे से लेकर धोबी वाली पुलिया तक।
- नई बस्ती चौराहे से लेकर राजाराम की मूर्ति तक सड़क।
- चंद्रवार पुल से लेकर संत नगर की ओर जाने वाला मार्ग।
- घंटाघर से लेकर अग्रवाल धर्मशाला तक।
गढईया मार्ग
यह मार्ग शहर के प्रमुख बाजार बजरिया, लोहामंडी के साथ स्टेशन रोड और सदर बाजार को जोड़ता है। नगर निगम द्वारा कटरा सुनारान और मोहल्ला कोटला रोड के साथ भोजपुरा मार्ग का निर्माण तो करा दिया लेकिन धोबी वाली पुलिया से गढईया को जाने वाले मार्ग का अभी तक निर्माण नहीं हो सका है। इस मार्ग पर काफी गहरे गहरे गड्ढे है। करीब छह साल पूर्व बना यह मार्ग अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

बजरिया मार्ग
घंटाघर से कोतवाल दक्षिण होते हुए यह मार्ग चंद्रवार गेट की पुलिया को जोड़ने के साथ ही रामनगर छारबाग को जाता है। घंटाघर से लेकर अग्रवाल धर्मशाला के आगे तक यह मार्ग काफी जर्जर है। शहर का प्रमुुख किराना बाजार होने के साथ यहां शहर की सबसे पुरानी सब्जी मंडी भी है। चूड़ी मार्केट के लिए भी यहां से रास्ता जाता है। इसके बाद भी इस मार्ग के निर्माण के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरिया वाले मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर डाला गया था लेकिन ठेकेदारों द्वारा रुचि न दिखाए जाने के कारण री टेंडर किया गया है। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। अन्य सड़कों को भी 15 वें वित्त की धनराशि से दुरुस्त कराया जाएगा।
नूतन राठौर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed