{"_id":"64821d355c92715f8707a146","slug":"government-school-teacher-selling-vehicles-on-loan-with-fake-documents-police-arrested-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के अध्यापक का खेल: फर्जी दस्तावेजों से लोन पर वाहन लेकर बेच रहे थे गुरुजी, पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल के अध्यापक का खेल: फर्जी दस्तावेजों से लोन पर वाहन लेकर बेच रहे थे गुरुजी, पुलिस ने दबोचे
Fri, 09 Jun 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:03 AM IST
सार
सरकारी स्कूल का मास्टर ऐसा काम करेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। मास्टर इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो फर्जी दस्तावेजों से बैंक लोन कराने वाला गिरोह चला रहा था।
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना खेरागढ़ पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसका सरगना पिनाहट ब्लॉक में तैनात सरकारी स्कूल का अध्यापक निकला। मामले में पुलिस ने बैंककर्मी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, यमुना किनारे जंगल में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट में तैनात है मास्टर
कस्बे के रविंद्र कुमार ने फर्जी लोनकर बाइक देने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच पुलिस ने की। मामले का सरगना अनिल सिंह निवासी थाना ताजगंज निकला। अनिल पिनाहट में सरकारी अध्यापक है। इस मामले में पुलिस ने पवन किशोर निवासी ग्राम ऊंटगिर थाना खेरागढ़, राहुल राठौर निवासी राजीव नगर इंद्रापुरम थाना ताजगंज, पप्पू निवासी भोजपुर थाना फतेहाबाद, अनिल सिंह निवासी गनपति वर्ल्ड, थाना ताजगंज और संदीप सिंह निवासी ग्राम अयेला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, यमुना किनारे जंगल में मिली लाश
विज्ञापन