फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trader wife was killed with sharp weapon in Agra dead body found in forest

UP: आगरा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, यमुना किनारे जंगल में मिली लाश

Fri, 09 Jun 2023 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 12:06 AM IST
सार

व्यापारी की पत्नी का शव यमुना किनारे जंगल में बरामद हुआ। महिला की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से मारने का निशान है।

विज्ञापन
Trader wife was killed with sharp weapon in Agra dead body found in forest
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। जूता कराबोर से जुड़े एक बड़े व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला का शव यमुना किनारे जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिकंदरा के ककरैठा में व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार शाम को महिला का शव यमुना किनारे जंगल में बरामद हुआ। महिला की गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से मारने का निशान है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मरने वाली महिला अंजलि बजाज हैं। उनके पति उदित बजाज जूते के धागे का काम करते हैं।
विज्ञापन



बुधवार रात को नौ बजे वह थाना सिकंदरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी दोपहर तीन बजे से लापता है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। पत्नी ने दोपहर 2.30 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास फोन करके उन्हें बुलाया था। दोनों वनखंडी महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। पति ने बताया कि वह बेटी को घर छोड़ने की कहकर अकेले घर के लिए चले थे।  रास्ते में बेटी ने फोन कर पिता को घर पहुंचने की जानकारी दी।  इस पर उदित बजाज वापस पत्नी के पास गांव गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, वह नहीं मिली, पुलिस ने रातभर महिला की तलाश की। बृहस्पतिवार को शव बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed