फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is continuously working for the welfare of farmers

Agra News: सरकार किसानों की भलाई के लिए निरंतर कर रही कार्य

Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government is continuously working for the welfare of farmers
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया का कहना है कि भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वे शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसानाें को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने किसानों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 26 किसानों को सम्मानित किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि, निशुल्क आवास, राशनकार्ड धारकों को परिवार के भरणपोषण के लिए निशुल्क राशन तथा पेंशन प्रतिमाह उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के साथ ही कृषि यंत्रों, खाद, बीज पर अनुदान के साथ ही किसानों के हित में काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान नेता चौधरी चरण सिंह किसानों के हित की बात करते थे। सीडीओ सचिन ने कहा कि जिले में सीमित संसाधनों के बावजूद कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है। एफपीओ का गठन हुआ है। किसान दिवस पर किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाता है।इस दौरान गेहूं, धान, सरसों, अरहर, शिमला मिर्च, संकर मसाला मिर्च, टमाटर, लहसुन, गन्ना सहित अन्य फसलों में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने वाले 26 किसानों को अतिथियों द्वारा शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एफपीओ के माध्यम से किसान को अनुदान पर ट्रैक्टर व 4 किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र पावर स्पेयर वितरित किए गए। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राजवीर सिंह ने किया। किसान सम्मान दिवस में मोटा अनाज-खरीफ मिलेट्स, पशु पालन विभाग, मत्स्य विभाग, बैंक, गन्ना विकास एवं विभिन्न उर्वरकों, कृषि रक्षा रसायनों व उन्नतशील बीजों व कृषि यंत्रों आदि के स्टाल लगाए गए। स्टालों का सांसद, विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed