फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   government has called for report on librarian working for more than two years after his retirement age In Agra

अंधेरगर्दी: रिटायर होने की उम्र से दो वर्ष अधिक तक नौकरी करते रहे पुस्तकालय अध्यक्ष, अब शासन ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 19 Apr 2023 10:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 10:50 AM IST
सार

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष रिटायर होने की उम्र से दो वर्ष अधिक तक नौकरी करते रहे। मामला सामने आया को अब शासन ने रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
government has called for report on librarian working for more than two years after his retirement age In Agra
आगरा: सेंट जोंस कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सेंट जोंस कॉलेज से 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त किए किए गए पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमार के मामले में शासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय से रिपोर्ट तलब कर ली है। शासन का मानना है कि नियमों के विपरीत अजय कुमार ने दो वर्ष अतिरिक्त नौकरी कर ली है। जबकि, उन्हें 60 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्त होना चाहिए था।

विज्ञापन


शासन की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा है कि पूरे प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्षों के ऐसे कितने मामले लंबित हैं, इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि इस तरह के मामले में वित्तीय अनियमितता भी निहित है।

विज्ञापन

पुस्तकालय अध्यक्ष ने दो साल अतिरिक्त नौकरी कर ली

दरअसल, पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमार को 62 वर्ष की पूरी होने पर सेवानिवृत्त किए जाने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन से उनकी पेंशन के बारे में मार्गदर्शन, परामर्श मांगा था। इस पर शासन स्तर से जांच कराई गई तो पता चला कि विजय कुमार ने दो साल अतिरिक्त नौकरी कर ली है, जो नियमों के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि 19 अक्टूबर 2012 को उच्च शिक्षा अनुभाग-दो के कार्यालय ज्ञाप में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का पाठ्यक्रम जैसे बीलिबएससी, एमलिबएससी उपाधि के लिए अध्ययन-अध्यापन का कार्य करने वाले शिक्षकों को ही शिक्षक की श्रेणी में अनुमन्य किया गया है।

अध्ययन-अध्यापन का प्रश्न ही नहीं उठता

ऐसे स्थिति में जब महाविद्यालय में संबंधित पाठ्यक्रम ही संचालित नहीं थे तो अध्ययन-अध्यापन का प्रश्न ही नहीं उठता। इसलिए इन्हें शिक्षक की श्रेणी में नहीं माना जा सकता। ऐसे में विजय कुमार को दो वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था। विशेष सचिव ने पूछा है कि विजय कुमार किस आधार पर दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा करते रहे और दो वर्षों में उन्हें जो वेतन दिया गया है, उस संबंध में क्या कार्रवाई की जाएगी?

पुस्तकालय अध्यक्ष को 60 वर्ष पर सेवानिवृत्त किया जाएगा

विशेष सचिव ने इस अनियमितता के लिए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बारे में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में इस तरह के लंबित प्रकरणों के बारे में भी रिपोर्ट तलब कर ली है। विशेष सचिव के पत्र से यह भी स्पष्ट हो गया है कि जिन महाविद्यालयों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पाठ्यक्रम संचालित नहीं हैं, वहां पुस्तकालय अध्यक्ष को 60 वर्ष पर सेवानिवृत्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed