फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government guest house will be built in Amanpur for Rs 1.5 crore

Agra News: अमांपुर में डेढ़ करोड़ से बनेगा सरकारी गेस्ट हाउस

Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government guest house will be built in Amanpur for Rs 1.5 crore
कासगंज। अमांपुर कस्बे में सरकारी गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाना है। यह निर्माण डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। सिंचाई विभाग के द्वारा निर्माण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। कस्बे में यह पहला सरकारी गेस्ट हाउस होगा।अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने पिछले वर्ष शासन में गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए प्रस्ताव सीएम को सौंपा था। सीएम ने इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए संबंधित विभाग को कार्य कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सीएम के निर्देश के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया। सिंचाई विभाग के द्वारा गेस्ट हाउस के निर्माण का आगणन तैयार किया गया। इसका निर्माण 1.51 करोड़ रुपये से किया जाएगा। गेस्ट हाउस का निर्माण पुराने डाक बंगला की भूमि पर किया जाएगा। यहां ब्रिटिश काल के समय सिंचाई विभाग का डाक बंगला था जो पूरी तरह जर्जर हो गया था। क्षेत्र में कोई गेस्टहाउस नहीं होने से जनप्रतिनिधियों को ठहरने में दिक्कत होती थी। गेस्ट हाउस का निर्माण होने से अब यह समस्या दूर हो जाएगी। सिंचाई विभाग के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा का कहनाहै कि अमांपुर में गेस्ट हाउस का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। सिंचाई विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंचाई विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यदायी संस्था को नामित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed