फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govardhana Parikrama from helicopter Tourism Department issued permission

मुड़िया पूर्णिमा मेला: हेलीकॉप्टर से करिए गोवर्धन परिक्रमा, इतना है किराया

Fri, 12 Jul 2019 11:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Govardhana Parikrama from helicopter Tourism Department issued permission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज जी के भक्त मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान हेलीकॉप्टर से भी गोवर्धन की परिक्रमा कर सकेंगे। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। परिक्रमा के लिए महानिदेशक पर्यटन ने अनुमति जारी कर दी है। हेलीकॉप्टर से परिक्रमा की व्यवस्था 16 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


गोवर्धन का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से शुरू हो गया है। इसमें गिरिराज जी के भक्त सात कोसीय परिक्रमा करते हैं। मेला के दौरान शासन ने हेलीकॉप्टर से भी परिक्रमा कराने का फैसला किया है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 3000 रुपये किराया रखा गया है। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के लिए डीएवी इंटर कालेज के निकट हेलीपैड बनाया गया है। यहां से ही भक्तजन हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करेंगे। हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करने के इच्छुक श्रद्धालु www.upstdc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि महानिदेशक पर्यटन ने हेलीकॉप्टर द्वारा परिक्रमा की अनुमति दी है। एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मेला के संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह व्यवस्थाएं दिखने भी लगेंगी। श्रद्धालुओं के लिए चौकस इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed