फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   govardhan poojan

श्री गोवर्धन महाराज ..... तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ

Sun, 15 Nov 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
govardhan poojan
कासगंज में पूजा के लिए एक घर में गोवर्धन बनातीं महिला व युवती - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गोवर्धन पर्व रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। घर-घर गोवर्धन सजाकर पूजा अर्चना कर मंगल कामनाएं की। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर गोवर्धन सजाकर अन्नकूट का वितरण किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू कर दी थीं। महिलाओं ने सबसे पहले एक जगह एकत्रित होकर सामूहिक पूजा अर्चना की। इसके बाद घरों पर गोवर्धन भगवान की आकृति तैयार कर सजाया गया। इस आकृति में ग्वाल वाल, पेड़ पौधे आदि को सजाया गया।
विज्ञापन

घरों में तरह तरह के पकवान तैयार किए गए। पकवान एवं पचामृत से भगवान को भोग लगाकर पूजा की गई। वहीं शहर के प्रभुपार्क, सहित कई अन्य मंदिरों में गोवर्धन सजाकर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने घरों पर भी अन्नकूट का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये किलो बिकी अन्नकूट की सब्जियां
कासगंज। गोवर्धन पर्व पर घर घर अन्नकूट बनाने के लिए बाजार में सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर काफी भीड़ रही। सब्जी विक्रेताओं ने 56 तरह की सब्जियों की अपनी दुकानों पर व्यवस्था की। सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बिक्री के लिए ढेर सजा लिए।
उन्होंने मिक्स सब्जियों को 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा। पर्व के कारण दुकानों पर काफी भीड़ रही। कारोबारी कुमरेश ने बताया कि सब्जियों की वैरायटी पूरा करने के लिए कई सब्जियों को बाहर से मंगाया गया।

सौत्ती का किया पूजन
कासगंज। गोवर्धन के मौके पर सोत्ती पूजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। गल्ली मोहल्लों में आसपास की महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed