फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govardhan Pooja And Annakut Mahotsav In Agra

आगरा में गोवर्धन पूजा: घरों में बने गोबर के गोवर्धन पूजे, भंडारे और प्रसाद का हुआ वितरण, अन्नकूट पर महंगाई की मार

Sat, 06 Nov 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

ब्रज में दीपोत्सव पर्व का खासा महत्व है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा होती है। शुक्रवार को घरों में गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा हुई। वहीं बल्केश्वर में गोबर की विशाल प्रतिमा बनाई गई। शनिवार को इसका विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन
Govardhan Pooja And Annakut Mahotsav In Agra
आगरा: गोवर्धन महाराज की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में दीपोत्सव पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। ताजनगरी में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह गोवर्धन पूजा और भंडारों का आयोजन किया गया है। घरों में भी गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए गए। अन्नकूट का प्रसाद बनाया। शाम की पूजा के बाद भंडारे हुए।
विज्ञापन

15 फुट लंबी प्रतिमा बनाई
आगरा के बल्केश्वर में यमुना के तट स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा शुक्रवार को गोवर्धन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गोबर से 15 फुट लंबी प्रतिमा बनाई गई, जिसका सभी श्रद्धालुओं ने पूजन किया और परिक्रमा लगाकर मनोकामना पूरी करने की  प्रार्थना की। महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों से श्रद्धा तो बढ़ती है, मेल-मिलाप का भी ये जरिया होते हैं। इससे पूर्व प्रातः महालक्ष्मी माता की पोशाक चढ़ाई और फूल बंगला सजाया गया। अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर के अलावा संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, पूर्व पार्षद दीपक ढल, अविनाश राना, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अश्वनी जैन, आदि ने पूजन किया। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा की विसर्जन यात्रा शनिवार को सुबह आठ बजे निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Govardhan Pooja And Annakut Mahotsav In Agra
आगरा के नेहरू नगर मंदिर में हुई पूजा - फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर में हुई पूजा
नेहरू नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रामलता वर्मा ने गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। समस्त कार्यक्रम मंदिर के पंडित देवेंद्र शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, दिनेश कुमार वर्मा (सारथी) ने सहयोग प्रदान किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

अन्नकूट पर महंगाई की मार
अन्नकूट के प्रसाद पर भी महंगाई का असर दिखा। शुक्रवार को अन्नकूट में इस्तेमाल होने वालीं सब्जियों के दामों में जबरदस्त तेजी दिखी। सिकंदरा की थोक मंडी में 15 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। गोभी 60 रुपये तक बिकी। मूली, लौकी, गाजर, बैंगन, तोरई, काशीफल के दाम भी बढ़े। प्रसाद के लिए लोगों ने थोड़ी सब्जी से ही काम चलाया।
ये भी पढ़ें...

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, आर्यन कर रहा था एयरफोर्स की तैयारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed