फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Got married for the second time without divorce, is harassing me

Agra News: बिना तलाक ही कर ली दूसरी शादी, कर रहा प्रताड़ित

Tue, 17 Sep 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Got married for the second time without divorce, is harassing me
मैनपुरी। शहर के भांवत चौराहा निवासी एक युवती से आरोपी ने पहली शादी का सच छिपाकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से तलाक भी नहीं हुआ था। इसके बाद पति व सास प्रताड़ित करने लगे। भूखा-प्यासा रखा जाने लगा। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भांवत चौराहा के पास निवास कर रहीं शिवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पुत्री आरती की शादी 26 जून 2022 को प्रतीक मौर्य निवासी लहरा रोड जनपद कासंगज के साथ की है। शादी के बाद अगस्त माह में पुत्री गर्भवती थी, तभी मलेरिया हो गया। तब ससुरालीजन ने उसे अधिक तीव्रता की दवा और इंजेक्शन लगवाए। जिस कारण से पुत्री का गर्भपात हो गया। इसके बाद ही आए दिन पुत्री को मारा-पीटा जाने लगा।
विज्ञापन

उसे भूखा प्यासा रखा जाता था। पति प्रतीक मौर्य और सास गीता मौर्य कार की मांग कर रहे थे। जानकारी हुई की प्रतीक पहले से शादीशुदा है और बिना तलाक लिए धोखाधड़ी कर बेटी से शादी कर ली। मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। जब वह बेटी को देखने जाते तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता। 15 नवंबर 2023 को पति और सास ने पुत्री की पिटाई की। थाने में शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed