फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gopal Maratha elected president of Ramlila Committee

Agra News: गोपाल मराठा चुने गए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gopal Maratha elected president of Ramlila Committee
कासगंज। श्री रामलीला कमेटी का चुनाव धूपड़ धर्मशाला में शनिवार को हुआ। इस दौरान गोपाल मराठा को सर्व सम्मति से रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रीरामलीला आयोजन को अच्छी व्यवस्थाओं के साथ कराने का भरोसा दिया। कमेटी की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने पिछले कार्यकाल में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में प्रभु श्रीराम के सिंहासन मंच का निर्माण कराया जा रहा है। बैठक में चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत चोला एवं संजय धूपड़ ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार ने गोपाल मराठा का नाम अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। बैठक में कोई दूसरा नाम नहीं आया। ऐसी स्थिति में गोपाल मराठा को निर्विरोध अध्यक्ष चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी ने घोषित किया। पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed